Aaj Ka Rashifal 23 September 2025: प्रेम...करियर और धन के मामले में कैसा रहेगा आपका आज का दिन? पढ़ें मेष से मीन का हाल

Aaj Ka Rashifal 23 September 2025: गुरु इस समय मिथुन राशि में विचरण कर रहे हैं, वहीं शुक्र और केतु सिंह राशि में स्थित हैं. सूर्य, बुध और चंद्रमा कन्या राशि में विराजमान हैं. मंगल तुला राशि में, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं.

Aaj Ka Rashifal 23 September 2025 Today Zodiac Sign in Hindi
Image Source: Freepik

Aaj Ka Rashifal 23 September 2025: गुरु इस समय मिथुन राशि में विचरण कर रहे हैं, वहीं शुक्र और केतु सिंह राशि में स्थित हैं. सूर्य, बुध और चंद्रमा कन्या राशि में विराजमान हैं. मंगल तुला राशि में, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं.

आइए जानते हैं इन ग्रहों की चाल का बारह राशियों पर क्या असर पड़ने वाला है .

मेष राशि: प्रतिद्वंदियों की हलचल तेज़ हो सकती है, लेकिन वे आपके खिलाफ कोई ठोस रणनीति नहीं बना पाएंगे. आप अपने पक्ष में विजय पाएंगे. हालांकि स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियाँ उभर सकती हैं, इसलिए सतर्क रहें. व्यापारिक स्थिति मजबूत है. प्रेम और संतान के मामलों में थोड़ा संतुलन बनाए रखना होगा. लाल रंग की कोई वस्तु साथ रखें.

वृषभ राशि: भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें, वरना नुकसान संभव है. बच्चों की सेहत चिंता का कारण बन सकती है. दांपत्य या प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों को बड़ा न बनने दें. मानसिक शांति के लिए स्वयं पर नियंत्रण रखें. कार्यक्षेत्र सामान्य रहेगा. हरे रंग का उपयोग लाभकारी रहेगा.

मिथुन राशि: घर-परिवार की स्थिति को शांतिपूर्वक संभालना जरूरी है. जल्दबाज़ी में लिए फैसले आर्थिक या भावनात्मक नुकसान दे सकते हैं. सेहत को लेकर भी सतर्क रहें. प्रेम और संतान का पक्ष संतोषजनक रहेगा. कारोबार में बढ़ोतरी के संकेत हैं. नियमित रूप से काली माता को प्रणाम करें.

कर्क राशि: कारोबार में थोड़ी सुस्ती रह सकती है, लेकिन इसका बड़ा असर नहीं होगा. सेहत को लेकर विशेषकर गला, नाक या कान की परेशानी हो सकती है. प्रेम और संतान की स्थिति अनुकूल बनी हुई है. लाल रंग का उपयोग दिन को बेहतर बना सकता है.

सिंह राशि: लॉटरी, शेयर बाज़ार या किसी प्रकार के सट्टे से दूरी बनाए रखें. वित्तीय लेन-देन में सावधानी बरतें. दांपत्य जीवन और संतान पक्ष सुखद रहेगा. व्यापार में उन्नति के योग हैं. लाल वस्तु का दान करना शुभ रहेगा.

कन्या राशि: तनाव, बेचैनी और थकान जैसे लक्षण रह सकते हैं, लेकिन ये सभी क्षणिक हैं. कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा. प्रेम-संबंधों में स्थिरता रहेगी और व्यापार भी सही गति से आगे बढ़ेगा. शनि देव की आराधना करें.

तुला राशि: साझेदारी के कामों में मतभेद की संभावना है. सिरदर्द या आंखों की समस्या हो सकती है. मन में बेचैनी रह सकती है, लेकिन प्रेम और संतान की स्थिति मजबूत बनी रहेगी. व्यापार में लाभ मिलेगा. नीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा.

वृश्चिक राशि: किसी समाचार के कारण मन व्याकुल हो सकता है, लेकिन वास्तविक नुकसान की संभावना नहीं है. आय में थोड़ी अस्थिरता संभव है. यात्राएं अधिक लाभकारी नहीं होंगी. प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य रहेगी. पीली वस्तु अपने पास रखें.

धनु राशि: कानूनी मामलों में उलझने से बचें. राजनीतिक गतिविधियों में फिलहाल ज्यादा सक्रियता ठीक नहीं. व्यापार में स्थिरता रहेगी. प्रेम और संतान को लेकर दिन अनुकूल है. लाल रंग की वस्तु आपके लिए शुभ हो सकती है.

मकर राशि: यात्रा टालना बेहतर रहेगा. धार्मिक विचारों में अतिशय न हो जाएं. केवल भाग्य के भरोसे कार्य न करें, कर्म पर ध्यान दें. प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में समय सामान्य है. काली माता को प्रणाम करें.

कुंभ राशि: कोई भी जोखिम भरा कदम न उठाएं, क्योंकि शारीरिक, मानसिक या आर्थिक रूप से नुकसान संभव है. वाहन सावधानी से चलाएं. सेहत की अनदेखी न करें. प्रेम और संतान का पक्ष थोड़ा मिला-जुला रहेगा. हरे रंग से लाभ होगा.

मीन राशि: जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान देना आवश्यक है. खुद की सेहत की भी उपेक्षा न करें. कार्यस्थल पर कोई जोखिम उठाने से बचें. प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी. यह समय थोड़ा संघर्षपूर्ण हो सकता है. भगवान शिव का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा.

यह भी पढ़ें: साल का आखिरी सूर्यग्रहण आज... किन देशों में दिखाई देगा; समय की जानकारी जानें यहां