Aaj Ka Rashifal 20 December 2025: आज का दिन ग्रहों की चाल के लिहाज से काफी संवेदनशील और उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है. गुरु मिथुन राशि में स्थित हैं, जबकि केतु सिंह और राहु कुंभ राशि में अपना प्रभाव दिखा रहे हैं. सूर्य, मंगल और चंद्रमा धनु राशि में एक साथ होकर ऊर्जा तो दे रहे हैं, लेकिन मानसिक अस्थिरता भी पैदा कर सकते हैं.
बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में हैं, जिससे भावनाओं और संवाद में सावधानी जरूरी हो जाती है. वहीं शनि मीन राशि में गोचर करते हुए कर्म और धैर्य की परीक्षा ले रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक, 20 दिसंबर का दिन आपके लिए क्या संकेत लेकर आया है.
मेष राशि Aaj Ka Rashifal 20 December 2025: आज आत्मसम्मान को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. किसी बात या स्थिति से अपमानित होने का भय मन में रह सकता है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं. प्रेम संबंधों और संतान से जुड़ी खबरें खुशी देंगी. व्यापारिक स्थिति भी संतोषजनक बनी रहेगी. बस जोखिम भरे फैसलों से दूरी बनाए रखें. सूर्य को जल अर्पित करें और लाल रंग की कोई वस्तु पास रखें, लाभ मिलेगा.
वृषभ राशि Aaj Ka Rashifal 20 December 2025: दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. चोट-चपेट या अचानक किसी परेशानी में फंसने की आशंका है. स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें. हालांकि प्रेम जीवन और संतान पक्ष से राहत मिलेगी. व्यापार में भी स्थिति ठीक रहेगी. हरी वस्तु अपने पास रखें और पीली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा.
मिथुन राशि Aaj Ka Rashifal 20 December 2025: जीवनसाथी के साथ भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है. शरीर में भी थकान या कमजोरी का अहसास रहेगा. नौकरी और कार्यक्षेत्र में परिणाम औसत रहेंगे, लेकिन व्यापार से जुड़ी गतिविधियां संतुलित रहेंगी. कुल मिलाकर दिन मध्यम है. पीली वस्तु का दान करना सकारात्मक ऊर्जा देगा.
कर्क राशि Aaj Ka Rashifal 20 December 2025: आज विरोधियों पर आपका प्रभाव बना रहेगा, लेकिन मन के भीतर बेचैनी रह सकती है. स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है. प्रेम संबंधों और संतान के मामलों में धैर्य जरूरी है. व्यापारिक मामलों में लाभ के योग हैं. लाल रंग की वस्तु पास रखने से आत्मबल बढ़ेगा.
सिंह राशि Aaj Ka Rashifal 20 December 2025: संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है. प्रेम संबंधों में वाद-विवाद से बचें, नहीं तो मानसिक तनाव बढ़ सकता है. मन थोड़ा उदास और अस्थिर रह सकता है. व्यापार सामान्य रहेगा. पीली वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा.
कन्या राशि Aaj Ka Rashifal 20 December 2025: घर के वातावरण में नकारात्मकता महसूस हो सकती है. रक्तचाप या तनाव से जुड़ी परेशानी संभव है. हालांकि प्रेम जीवन और संतान पक्ष मजबूत रहेगा. व्यापार में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे. आज शनिदेव को प्रणाम करना लाभकारी रहेगा.
तुला राशि Aaj Ka Rashifal 20 December 2025: कारोबार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. खुद के स्वास्थ्य और परिवार के लोगों की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है. कंधे, नाक, कान या गले से जुड़ी परेशानी उभर सकती है. प्रेम और संतान पक्ष संतोषजनक है. पीली वस्तु का दान शुभ फल देगा.
वृश्चिक राशि Aaj Ka Rashifal 20 December 2025: आज धन की आवक के योग हैं, लेकिन निवेश से फिलहाल दूरी बनाकर रखें. अपनों के साथ बातचीत में संयम रखें और अनावश्यक टिप्पणी से बचें. प्रेम, संतान और व्यापार से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे. पीली वस्तु पास रखें, लाभ होगा.
धनु राशि Aaj Ka Rashifal 20 December 2025: ऊर्जा स्तर में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. घबराहट और बेचैनी परेशान कर सकती है. स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है. इसके बावजूद प्रेम जीवन और संतान से सुख मिलेगा. व्यापारिक स्थिति भी अच्छी रहेगी. लाल वस्तु अपने पास रखें.
मकर राशि Aaj Ka Rashifal 20 December 2025: आज खर्चों पर नियंत्रण रखना मुश्किल हो सकता है. सिर दर्द या आंखों से जुड़ी समस्या उभर सकती है. प्रेम संबंधों और संतान से कुछ दूरी महसूस होगी. व्यापार की स्थिति मजबूत रहेगी. मां काली को प्रणाम करना शुभ रहेगा.
कुंभ राशि Aaj Ka Rashifal 20 December 2025: यात्रा के दौरान असुविधा हो सकती है. कुछ भ्रामक या अधूरी जानकारी मिलने से भ्रम की स्थिति बनेगी. प्रेम और संतान पक्ष औसत रहेगा, लेकिन भविष्य में यही स्थितियां आपके पक्ष में जाती दिखेंगी. हरी वस्तु पास रखना लाभकारी रहेगा.
मीन राशि Aaj Ka Rashifal 20 December 2025: कानूनी मामलों या कोर्ट-कचहरी से दूरी बनाकर रखें. व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा. सीने से जुड़ी परेशानी संभव है, साथ ही पिता के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें. मन थोड़ा भारी और असंतुष्ट रह सकता है. पीली वस्तु पास रखना शुभ रहेगा.
यह भी पढ़ें: Baba Vanga Predictions 2026: 2026 में होंगे कई बदलवाल, बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणियां; जिसे सुन आप भी रह जाएंगे दंग!