Aaj Ka Rashifal 12 November 2025: बुधवार, 12 नवंबर 2025 का दिन ग्रहों की अनोखी स्थिति लेकर आया है. आज गुरु और चंद्रमा कर्क राशि में एक साथ विराजमान हैं, जिससे भावनात्मक गहराई और मानसिक संतुलन की ऊर्जा बढ़ेगी. केतु सिंह राशि में स्थित हैं जो आत्मनिरीक्षण की प्रवृत्ति को बढ़ा सकते हैं.
सूर्य और शुक्र तुला राशि में हैं, जो संबंधों और साझेदारी में सामंजस्य की स्थिति बनाएंगे. वहीं बुध और मंगल वृश्चिक में हैं, जो निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करेंगे. राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं, जो भविष्य की योजनाओं को स्थिरता देंगे.आइए जानते हैं, आज का दिन आपके लिए क्या संदेश लेकर आया है.
मेष राशि (Aries): आज का दिन संपत्ति, भूमि या वाहन से जुड़े मामलों के लिए अत्यंत अनुकूल रहेगा. परिवार में उत्सव या शुभकार्य का माहौल बनेगा. माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा और स्वयं भी ऊर्जावान महसूस करेंगे. प्रेम और संतान के क्षेत्र में संतोष मिलेगा. व्यापारिक निर्णय सफल होंगे. आज के दिन पीली वस्तु अपने पास रखें, शुभता बढ़ेगी.
वृषभ राशि (Taurus): आज आपका पराक्रम रंग लाएगा. किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य में सफलता मिलेगी. परिजनों का पूरा साथ मिलेगा और आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे. सेहत में सुधार के संकेत हैं. प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी. व्यापार भी मजबूत रहेगा. आज हरी वस्तु का दान करना शुभ रहेगा.
मिथुन राशि (Gemini): आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी. अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. आपकी वाणी से जटिल से जटिल मामलों को भी सुलझा लेंगे. घर में शांति और प्रेम का वातावरण रहेगा. संतान पक्ष से सुख मिलेगा. व्यापारिक मोर्चे पर भी लाभ की संभावना है. भगवान विष्णु को प्रणाम करें, सफलता के मार्ग खुलेंगे.
कर्क राशि (Cancer): आज सितारे आपके पक्ष में हैं. आप अपने आकर्षण और व्यक्तित्व से सभी का ध्यान आकर्षित करेंगे. सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी. सेहत पहले से बेहतर रहेगी. प्रेम और पारिवारिक रिश्ते सुदृढ़ होंगे. व्यापार में नया अवसर प्राप्त हो सकता है. लाल वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा.
सिंह राशि (Leo): आज खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, परंतु ये व्यय शुभ कार्यों में होंगे जिससे मन को सुकून मिलेगा. सेहत सामान्य रहेगी. प्रेम जीवन स्थिर रहेगा. व्यापारिक मोर्चे पर संतोषजनक स्थिति रहेगी. आज के दिन पीली वस्तु पास रखें, सकारात्मकता बनी रहेगी.
कन्या राशि (Virgo): आज यात्रा के योग बन रहे हैं और यह यात्रा लाभकारी साबित होगी. आर्थिक मामलों में सुलह और समाधान मिल सकता है. शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. घर में नई खुशियां दस्तक देंगी. स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी क्षेत्रों में सफलता के संकेत हैं. पीली वस्तु का दान करें, भाग्य चमकेगा.
तुला राशि (Libra): आज व्यापारिक दृष्टि से दिन शानदार रहेगा. न्यायिक मामलों में विजय प्राप्त होगी. पिता या वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा. सेहत में सुधार होगा. प्रेम संबंध मजबूत होंगे. आने वाले समय के लिए कोई ठोस व्यावसायिक योजना बना सकते हैं. पीली वस्तु का दान करें, सफलता सुनिश्चित होगी.
वृश्चिक राशि (Scorpio): भाग्य आज आपके साथ है. रोजी-रोजगार के क्षेत्र में उन्नति होगी. सेहत अच्छी रहेगी. प्रेम और संतान से जुड़ी खुशियां मिलेंगी. व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी. पीली वस्तु अपने पास रखें, शुभ परिणाम मिलेंगे.
धनु राशि (Sagittarius): आज कुछ परिस्थितियां अनुकूल नहीं लगेंगी, लेकिन ज्ञान और अनुभव से आप उन्हें संभाल लेंगे. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. प्रेम संबंधों में दूरी का अहसास हो सकता है. व्यापार सामान्य रहेगा. लाल वस्तु पास रखें, आत्मबल बढ़ेगा.
मकर राशि (Capricorn): आज जीवनसाथी का साथ मिलेगा और वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के योग बन रहे हैं. प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है या शादी के प्रस्ताव पर चर्चा आगे बढ़ सकती है. स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में सकारात्मकता बनी रहेगी. थोड़ा थकान महसूस हो सकता है. शिव जी को जल चढ़ाना शुभ रहेगा.
कुंभ राशि (Aquarius): आज विरोधी भी मित्रवत व्यवहार करेंगे. ज्ञान में वृद्धि होगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा. सेहत सामान्य रहेगी. प्रेम और व्यापार दोनों में प्रगति होगी. मानसिक ऊर्जा थोड़ी कम रह सकती है, लेकिन काम समय पर पूरा होगा. नीली वस्तु पास रखें, शुभ रहेगा.
मीन राशि (Pisces): विद्यार्थियों के लिए यह दिन बेहद शुभ है. नई योजनाएं लाभदायक साबित होंगी. सेहत में सुधार होगा. प्रेम और संतान से जुड़ी खुशियां मिलेंगी. व्यापार में तेजी आएगी और भाग्य आपका साथ देगा. यह दिन अत्यंत मंगलकारी है. पीली वस्तु पास रखें, सफलता निश्चित है.
यह भी पढ़ें: अगर पत्नी बोले झूठ या करे छल, तब क्या करना चाहिए? प्रेमानंद महराज से सुन लीजिए जवाब