Aaj Ka Rashifal 11 oct 2025: सेहत का खास ख्याल, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Aaj Ka Rashifal 11 oct 2025::आज 11 अक्टूबर 2025, शनिवार के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल कुछ खास संकेत दे रही है. चंद्रमा इस समय मेष राशि में स्थित है, जिससे कुछ राशियों को मानसिक ऊर्जा मिलेगी, तो कुछ को संयम से काम लेना होगा. गुरु मिथुन में, केतु सिंह में और शुक्र अब कन्या राशि में प्रवेश कर चुका है, जहां वह नीच का हो जाएगा और सूर्य के साथ युति बनाएगा. गा:

Aaj Ka Rashifal 11  oct 2025 today zodiac sign in hindi
Image Source: Freepik

Aaj Ka Rashifal 11 oct 2025:आज 11 अक्टूबर 2025, शनिवार के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल कुछ खास संकेत दे रही है. चंद्रमा इस समय मेष राशि में स्थित है, जिससे कुछ राशियों को मानसिक ऊर्जा मिलेगी, तो कुछ को संयम से काम लेना होगा. गुरु मिथुन में, केतु सिंह में और शुक्र अब कन्या राशि में प्रवेश कर चुका है, जहां वह नीच का हो जाएगा और सूर्य के साथ युति बनाएगा. पहले शुक्र केतु के साथ थे, अब सूर्य के साथ आना तुलनात्मक रूप से बेहतर है. मंगल और बुध तुला राशि में हैं, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. आइए जानते हैं, इन ग्रह स्थितियों का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा:

मेष राशि (Aries): आज का दिन सेहत में सुधार लेकर आएगा. संतान और प्रेम से जुड़ी बातें सुकून देंगी. आय में बढ़ोत्तरी होगी और परिवार में कोई नया सदस्य जुड़ सकता है. समय आपके पक्ष में है. सलाह: हरी वस्तु का दान करें.

वृषभ राशि (Taurus): आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होगा. जीवन की जरूरतें पूरी होंगी. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. प्रेम और संतान से जुड़ी बातें संतोषजनक रहेंगी. कारोबार भी अच्छा चलेगा. सलाह: हरी वस्तु अपने पास रखें.

मिथुन राशि (Gemini): खर्चों पर नियंत्रण रखें. सिर दर्द या आंखों में परेशानी हो सकती है. साझेदारी में असहमति संभव है, लेकिन प्रेम और संतान की स्थिति पहले से सुधरी हुई है. व्यापार लाभदायक रहेगा. सलाह: नियमित रूप से काली मां को प्रणाम करें.

कर्क राशि (Cancer): नए आय स्रोत सामने आ सकते हैं. पुरानी आमदनी के जरिये भी धन लाभ होगा. स्वास्थ्य में सुधार है, प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में भी स्थिति अनुकूल रहेगी. व्यापार लाभ देगा. सलाह: लाल वस्तु अपने पास रखें.

सिंह राशि (Leo): आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. कानूनी मामलों में सफलता मिलने की संभावना है. व्यापारिक क्षेत्र में भी सफलता के संकेत हैं. स्वास्थ्य, प्रेम और कार्यक्षेत्र सभी में अच्छे परिणाम मिलेंगे. सलाह: सफेद वस्तु का दान करें.

कन्या राशि (Virgo): भाग्य का साथ मिलेगा. नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के योग हैं. यात्रा संभव है, जो लाभकारी रहेगी. स्वास्थ्य व प्रेम संबंधों में सुधार रहेगा. सलाह: लाल वस्तु का दान करें.

तुला राशि (Libra): आज का दिन थोड़ा सतर्कता मांग रहा है. चोट या आकस्मिक परेशानी की संभावना है. प्रेम और व्यापार में स्थितियां ठीक रहेंगी, लेकिन फिजूल के विवाद से बचें. सलाह: काली मां का स्मरण करें.

वृश्चिक राशि (Scorpio): जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी. प्रेम और संतान से संबंधित मामलों में थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है. अन्य क्षेत्रों में स्थिति अनुकूल है. सलाह: पीली वस्तु पास रखें.

धनु राशि (Sagittarius): विरोधी सक्रिय रहेंगे लेकिन आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे. स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है, लेकिन प्रेम और व्यापार में अच्छी स्थिति रहेगी. सलाह: लाल वस्तु अपने पास रखें.

मकर राशि (Capricorn): छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए शुभ समय है. भावनात्मक निर्णयों से बचें. स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में सुधार होगा. सलाह: काली मां को नमन करें.

कुंभ राशि (Aquarius): भूमि, मकान या वाहन से जुड़ी कोई बड़ी डील हो सकती है. घरेलू तनाव के संकेत हैं, लेकिन कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य और प्रेम संबंध संतोषजनक रहेंगे. सलाह: हरी वस्तु साथ रखें.

मीन राशि (Pisces): आज आपके प्रयास रंग लाएंगे. रोजगार और व्यवसाय में उन्नति के प्रबल योग हैं. प्रेम और संतान से जुड़ी स्थितियां संतुलित रहेंगी. सलाह: काली मां की आराधना करें.

यह भी पढ़ें: करवा चौथ 2025: जानिए आपके शहर में चंद्रोदय का सटीक समय और पूजन विधि