Aaj Ka Rashifal 1 October 2025: आपके मन के अनुसार पूरे होंगे सभी काम, कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें मेष से मीन का हाल

Aaj Ka Rashifal 1 October 2025: आज गुरु का गोचर मिथुन में है, शुक्र और केतु सिंह राशि में हैं. सूर्य और बुध कन्या में स्थित हैं, मंगल तुला राशि में भ्रमण कर रहे हैं. चंद्रमा धनु में है, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में चल रहे हैं.

Aaj Ka Rashifal 1 October 2025 Today Zodiac Sign in Hindi
Image Source: Freepik

Aaj Ka Rashifal 1 October 2025: आज गुरु का गोचर मिथुन में है, शुक्र और केतु सिंह राशि में हैं. सूर्य और बुध कन्या में स्थित हैं, मंगल तुला राशि में भ्रमण कर रहे हैं. चंद्रमा धनु में है, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में चल रहे हैं. इन ग्रहों की स्थिति के आधार पर जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन.

मेष राशि (Aries): आज का दिन आपके लिए सौभाग्य लेकर आया है. भाग्य का साथ मिलेगा और यात्रा का योग भी बन रहा है. धार्मिक गतिविधियों में रुचि रहेगी. प्रेम और संतान से जुड़ी स्थिति थोड़ी सामान्य रह सकती है, लेकिन व्यापार में आपको शानदार लाभ होगा.
उपाय: हरी वस्तु का दान करें.

वृषभ राशि (Taurus): थोड़ा सा धैर्य रखें, समय जल्द ही अनुकूल होने वाला है. दिन के कुछ हिस्सों में तनाव संभव है, लेकिन प्रेम और संतान का सहयोग बना रहेगा. व्यवसाय में स्थिति ठीक रहेगी, हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी है.
उपाय: पीले रंग की वस्तु का दान करें.

मिथुन राशि (Gemini): आपके जीवनसाथी का सहयोग आज आपकी बड़ी ताकत बनेगा. नौकरी और कार्यस्थल पर स्थितियाँ अनुकूल हैं. स्वास्थ्य, व्यापार और पारिवारिक जीवन में संतुलन रहेगा.
उपाय: भगवान विष्णु का ध्यान करें और उन्हें प्रणाम करें.

कर्क राशि (Cancer): शत्रु पर आपकी स्थिति मजबूत रहेगी, हालांकि स्वास्थ्य में हल्की कमजोरी महसूस हो सकती है. प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में दिन संतोषजनक रहेगा. व्यवसाय में लाभ की स्थिति है.
उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें.

सिंह राशि (Leo): आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें. भावुक होकर लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है. प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा, व्यापारिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी.
उपाय: पीले रंग की वस्तु पास रखें.

कन्या राशि (Virgo): भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. जमीन, घर या वाहन से जुड़ी खरीदारी के योग बन रहे हैं. स्वास्थ्य, प्रेम और व्यवसाय सभी क्षेत्रों में शुभ संकेत हैं. केवल अनावश्यक विवादों से दूर रहें.
उपाय: पीली वस्तु का दान करें.

तुला राशि (Libra): यदि आपने व्यापार से जुड़ी कोई योजना बनाई है तो अब उसे अमल में लाने का समय है. समय आपके पक्ष में है. प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में सुधार होगा. स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें.
उपाय: मां काली को प्रणाम करें.

वृश्चिक राशि (Scorpio): परिवार में वृद्धि और धन लाभ के संकेत हैं. निवेश सोच-समझकर करें और बोलचाल में संयम रखें. बाकी स्वास्थ्य, व्यापार और प्रेम संबंधों में आज का दिन शानदार रहेगा.
उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें.

धनु राशि (Sagittarius): आज आपके भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी और कार्यों में सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी क्षेत्रों में सफलता आपके साथ है.
उपाय: लाल वस्तु पास में रखें.

मकर राशि (Capricorn): थोड़ी चिंता रह सकती है, साथ ही अज्ञात भय मन में बना रहेगा. सिरदर्द या आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है. हालांकि प्रेम, संतान और व्यापार के मोर्चे पर स्थिति ठीक रहेगी.
उपाय: मां काली का स्मरण करें.

कुंभ राशि (Aquarius): आज आय के नए स्रोत सामने आएंगे और पुराने स्त्रोत से भी धन प्राप्ति संभव है. यात्रा और शुभ समाचार की भी संभावना है. स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार के लिए दिन अनुकूल है.
उपाय: हरी वस्तु पास रखें.

मीन राशि (Pisces): राजनीतिक और सामाजिक लाभ प्राप्त होगा. पिता का सहयोग मिलेगा और न्यायिक मामलों में विजय का योग है. व्यापार में मजबूती बनी रहेगी. स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन भी अच्छा रहेगा.
उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें.

यह भी पढ़ें: शारदीय नवरात्रि 2025: महाअष्टमी पर कन्या पूजन का शुभ योग, जानें मुहूर्त और विधि