Aaj Ka Rashifal 1 July 2025: खुद पर और अपने पार्टनर पर दीजिए ध्यान, व्यापार में लाभ के योग; मेष से मीन का हाल

Aaj Ka Rashifal 1 July 2025: आज का दिन सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. कुछ को व्यापार में लाभ होगा, तो कुछ को स्वास्थ्य और पारिवारिक तनाव से सावधान रहने की ज़रूरत है.

Aaj Ka Rashifal 1 July 2025 aires leo cancer zodiac in hindi
Image Source: Freepik

Aaj Ka Rashifal 1 July 2025: आज का दिन सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. कुछ को व्यापार में लाभ होगा, तो कुछ को स्वास्थ्य और पारिवारिक तनाव से सावधान रहने की ज़रूरत है. आइए जानते हैं आपकी राशि के अनुसार दिन का पूरा हाल...

मेष राशि: आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है. गुस्से में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें, वरना पछताना पड़ सकता है. बच्चों की सेहत को लेकर सजग रहें. दांपत्य या प्रेम संबंधों में बहस से बचना बेहतर रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें.

वृषभ राशि: आपकी कोमलता और संवेदनशीलता आज लोगों को आकर्षित करेगी. स्वास्थ्य में पहले से सुधार है. प्रेम और संतान से संबंधित मामलों में सुखद अनुभव होंगे. हालांकि पारिवारिक माहौल में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है.
उपाय: लाल रंग की कोई वस्तु दान करें.

मिथुन राशि: आपके अंदर आत्मविश्वास और रौब दोनों ही साफ नज़र आ रहे हैं. हालांकि यह समय कठोरता और सख्ती के साथ भी भरा हुआ है. बच्चों और प्रेम जीवन में कुछ दूरी महसूस हो सकती है. गला, नाक या कान से जुड़ी समस्या हो सकती है. व्यापार में जोखिम लेने से बचें.
उपाय: लाल वस्तु का दान करें.

कर्क राशि: आज वाणी पर संयम रखना आवश्यक है. कठोर भाषा या अनावश्यक खर्च से बचें. निवेश सोच-समझकर करें और सट्टा या जुए से दूर रहें. स्वास्थ्य में मुख रोग की आशंका है. व्यापार मध्यम है और संतान के मामले सामान्य रहेंगे.
उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें.

सिंह राशि: आज उग्रता आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकती है, खासकर ब्लड प्रेशर को लेकर सतर्क रहें. यदि कोई परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. प्रेम, संतान और व्यापार में लाभ के संकेत हैं.
उपाय: पीली वस्तु पास रखें.

कन्या राशि: अत्यधिक खर्च आपके मन को बेचैन कर सकता है. सिरदर्द और आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है. पार्टनरशिप के क्षेत्र में तनाव की स्थिति रह सकती है. फिर भी प्रेम, संतान और व्यवसाय के क्षेत्र में संतोषजनक परिणाम मिलेंगे.
उपाय: लाल वस्तु का दान करें.

तुला राशि: आज कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है या यात्रा में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. आर्थिक रूप से अस्थिरता बनी रहेगी. मानसिक तनाव हो सकता है, लेकिन व्यवसायिक दृष्टि से दिन अच्छा है.
उपाय: बजरंगबली को प्रणाम करें.

वृश्चिक राशि: समय आपके पक्ष में है, लेकिन कोई भी बड़ा कदम सोच-समझकर उठाएं. कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें और पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. प्रेम और संतान के लिए दिन अच्छा है.
उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें.

धनु राशि: यात्रा से आज लाभ नहीं मिलेगा, अत: अनावश्यक यात्रा से बचें. धार्मिक कट्टरता से दूर रहें और भाग्य के भरोसे कोई बड़ा निर्णय न लें. स्वास्थ्य और प्रेम जीवन सामान्य रहेगा.
उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें.

मकर राशि: आज का दिन थोड़ा कठिन हो सकता है. चोट या दुर्घटना की आशंका है, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं. प्रेम और व्यापार में कोई विशेष परेशानी नहीं है.
उपाय: मां काली को प्रणाम करें.

कुंभ राशि: आज स्वयं और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें. नौकरी में कोई जोखिम न उठाएं. प्रेम और व्यापार की स्थिति सामान्य है.
उपाय: लाल वस्तु का दान करें.

मीन राशि: आज शत्रुओं पर आपका प्रभाव बना रहेगा. बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और ज्ञान में वृद्धि होगी. हालांकि पैरों में चोट लग सकती है और विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है.
उपाय: लाल वस्तु पास रखें.

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal 30 June 2025: जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से बचें, कैसा रहेगा आपका आज का दिन; मेष से मीन का हाल