'धुरंधर 2' के आगे भी ये फिल्म काट रही बवाल, बॉक्स ऑफिस पर कर रही धुंआधार कमाई, जानें कलेक्शन

Aadu 3 Box Office Collection: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने धूम मचा रखी है, जो रिलीज के केवल 8 दिनों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर चुकी है. लेकिन इस हिट फिल्म के बीच एक और फिल्म धीरे-धीरे अपनी पहचान बना रही है और वो है जयसूर्या स्टारर 'आडू 3'.

Aadu 3 Box Office Collection Day 8 Worldwide amid Dhurandhar 2
Image Source: Social Media

Aadu 3 Box Office Collection: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने धूम मचा रखी है, जो रिलीज के केवल 8 दिनों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर चुकी है. लेकिन इस हिट फिल्म के बीच एक और फिल्म धीरे-धीरे अपनी पहचान बना रही है और वो है जयसूर्या स्टारर 'आडू 3'. इस फिल्म ने अपने दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा है, और अब यह फिल्म वर्ल्डवाइड 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है. 

आडू 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

जयसूर्या की फिल्म 'आडू 3' ने कम समय में शानदार कमाई की है. सैकनिल्क वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने भारत में अब तक 36.55 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है. जबकि इसकी कुल ग्रॉस कमाई 42.26 करोड़ रुपये रही है. इस फिल्म ने पहले सप्ताह के अंत में अच्छा कलेक्शन किया था, लेकिन दूसरे सप्ताह में भी यह फिल्म अपनी पकड़ बनाए रखने में सफल रही है.

हालांकि, आमतौर पर वीक डेज में फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आती है, लेकिन 'आडू 3' ने इस पर भी बढ़िया परफॉर्मेंस दिखाया है. छठे दिन (पहले मंगलवार) को फिल्म ने 2.59 करोड़ रुपये कमाए और अगले दिन, यानी सातवें दिन (पहले बुधवार) को इसकी कमाई रही 2.03 करोड़ रुपये. फिल्म का कुल नेट कलेक्शन पहले हफ्ते के बाद 35.03 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. दूसरे हफ्ते के पहले दिन (दूसरे गुरुवार) को फिल्म ने 1.52 करोड़ रुपये की कमाई की और अब इसकी कुल नेट कमाई 36.55 करोड़ रुपये हो चुकी है.

वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने तोड़ा 100 करोड़ का आंकड़ा

जहां एक ओर फिल्म की भारत में लगातार कमाई हो रही है, वहीं ओवरसीज मार्केट में भी 'आडू 3' ने अच्छा प्रदर्शन किया है. इसने 57 करोड़ रुपये का कलेक्शन ओवरसीज से किया है. इस प्रकार, फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 99.26 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है और जल्द ही ये आंकड़ा 100 करोड़ को पार कर जाएगा.

फिल्म का कहानी और शाजी पप्पन का कमबैक

'आडू 3' की कहानी में एक फैंटेसी ट्विस्ट है, जिसमें शाजी पप्पन (जयसूर्या) और उसकी टोली एक रहस्यमयी "स्टार डस्ट" पत्थर को लेकर उलझे होते हैं. इस पत्थर की खासियत यह है कि यह समय और काल को जोड़ सकता है और इसमें छिपी है एक शक्तिशाली ताकत. फिल्म में आज (2026) और 1750 के दशक के बीच की टाइमलाइन को दिखाया गया है, जो इसे एक रोमांचक अनुभव बनाता है. पिछली टाइमलाइन में, शाजी पप्पन को एक लोकल राजा पद्मनाभ थंबुरन के रूप में दिखाया गया है. इस बार फिल्म ने कॉमेडी और एक्शन का एक अनोखा मिश्रण पेश किया है, जो इसे पिछली फिल्मों से एक अलग दिशा में लेकर जाता है.

क्या है 'आडू 3' की सफलता का राज?

'आडू 3' की सफलता का मुख्य कारण इसका नया और अद्भुत कॉन्सेप्ट है. इसकी कहानी और किरदार दर्शकों को बांधने में कामयाब हो रहे हैं. साथ ही फिल्म का कॉमेडी और ऐतिहासिक ट्विस्ट भी दर्शकों को आकर्षित कर रहा है. फिल्म के बेहतरीन अभिनय और दिलचस्प कहानी ने इसे 'धुरंधर 2' के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से खड़ा कर दिया है.

ये भी पढ़ें: राम नवमी पर भी बरकरार रही ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार, तोड़े शाहरुख-प्रभास के रिकॉर्ड, कितना हुआ कलेक्शन?