4 दिन में 240% प्रॉफिट! 'धुरंधर 2' की आंधी में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस मचाया धमाल, मेकर्स हुए मालामाल

Aadu 3 Part 1 Box Office: इन दिनों बॉलीवुड में ‘धुरंधर 2’ का तूफान चल रहा है, लेकिन साउथ की एक फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है. हम बात कर रहे हैं मलयालम फिल्म ‘आडू 3’ की, जो अपनी रिलीज के चार दिनों के भीतर ही सुपरहिट साबित हो चुकी है.

Aadu 3 box office Collection 240% profit in just 4 days Entertainment News
Image Source: Social Media

Aadu 3 Part 1 Box Office: इन दिनों बॉलीवुड में ‘धुरंधर 2’ का तूफान चल रहा है, लेकिन साउथ की एक फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है. हम बात कर रहे हैं मलयालम फिल्म ‘आडू 3’ की, जो अपनी रिलीज के चार दिनों के भीतर ही सुपरहिट साबित हो चुकी है. इस फिल्म ने न सिर्फ अपने बजट से ढाई गुना ज्यादा कमाई की है, बल्कि मेकर्स को जबरदस्त मुनाफा भी दिया है.

'आडू 3' की शानदार ओपनिंग और कलेक्शन

‘आडू 3’ एक कॉमेडी फैंटेसी फिल्म है, जिसका निर्देशन मिधुन मैनुअल थॉमस ने किया है. यह फिल्म ‘आडू 2’ का सीक्वल है, जो 2017 में रिलीज हुई थी. 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने महज चार दिन में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. फिल्म की ऑक्यूपेंसी 70% से ऊपर रही है, जो दर्शकों की दीवानगी को साफ दर्शाता है.

फिल्म में जयसूर्या को शाजी पप्पन के किरदार में देखा जा रहा है, और इसके अलावा सैजू कुरुप, विनायकन, सनी वेन, धर्मजन बोलगट्टी, विजय बाबू, इंद्रान्स और भगाथ मैनुअल जैसे स्टार कास्ट भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में हैं.

कलेक्शन की बात करें तो ‘आडू 3’ ने चार दिनों में वर्ल्डवाइड 78 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म का बजट लगभग 20 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, और इसने चार दिनों में ही बजट से 2.9 गुना ज्यादा कमाई कर डाली है. यानी मेकर्स को 290% का प्रॉफिट मिला है. ट्रेड वेबसाइट सैकनिक के मुताबिक, फिल्म ने इंडिया में नेट 26.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

दिनवार कलेक्शन का आंकड़ा

  • पहला दिन: 5.95 करोड़ (ऑक्यूपेंसी 67%)
  • दूसरा दिन: 6.30 करोड़ (ऑक्यूपेंसी 74%)
  • तीसरा दिन: 7.15 करोड़ (ऑक्यूपेंसी 74%)
  • चौथा दिन: 7.10 करोड़ (ऑक्यूपेंसी 74%)

इन चार दिनों में फिल्म ने 30.61 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया और इंडिया नेट कलेक्शन था 26.50 करोड़ रुपये.

ये भी पढ़ें: Dhurnadhar 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का धमाका, 'पुष्पा 2'-'जवान' समेत सभी फिल्में हुईं ध्वस्त