Dhurnadhar 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का धमाका, 'पुष्पा 2'-'जवान' समेत सभी फिल्में हुईं ध्वस्त

Dhurnadhar 2 Box Office Collection: आदित्य धर की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाकर सबको चौंका दिया है. रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने अपनी रिलीज के साथ ही इतिहास रच दिया.

Dhurnadhar 2 Box Office Collection Day 4 in India Jawan pushpa 2
Image Source: Social Media

Dhurnadhar 2 Box Office Collection: आदित्य धर की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाकर सबको चौंका दिया है. रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने अपनी रिलीज के साथ ही इतिहास रच दिया. पेड प्रीव्यू शो के दौरान ही इसने 43 करोड़ की धुआंधार कमाई की और इसके बाद रिलीज के पहले दिन से लेकर चौथे दिन तक लगातार जबरदस्त कमाई की है. ‘धुरंधर 2’ ने तो ना सिर्फ सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के रिकॉर्ड को तोड़ा, बल्कि चार दिनों में 450 करोड़ रुपये की कमाई करके सबसे तेज 450 करोड़ पार करने वाली फिल्म बन गई है. 

चार दिनों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई

‘धुरंधर: द रिवेंज’ के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन ने सभी को हैरान कर दिया है. पेड प्रीव्यू में 43 करोड़ रुपये की कमाई के बाद फिल्म ने पहले दिन 102.55 करोड़, दूसरे दिन 80.72 करोड़ और तीसरे दिन 113 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की. अब चौथे दिन यानी संडे को फिल्म ने 114.25 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसके साथ ही फिल्म की चार दिनों की कुल कमाई 454.12 करोड़ रुपये हो गई है. फिल्म के इस शानदार प्रदर्शन ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है और इसने बॉलीवुड के कई बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़कर नए मील के पत्थर स्थापित किए हैं.

‘धुरंधर 2’ बनी सबसे तेज 450 करोड़ कमाने वाली फिल्म

‘धुरंधर 2’ की कमाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. रिलीज के चौथे दिन ही इसने 450 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है और यह इतिहास में पहली फिल्म बन गई है जिसने इतनी कमाई इतनी कम समय में की है. फिल्म के इस रिकॉर्ड को देखकर फिल्म इंडस्ट्री से लेकर ट्रेड एनालिस्ट और दर्शक सभी दंग रह गए हैं. इसने न केवल पहले दिन की शानदार कमाई से सबको प्रभावित किया, बल्कि इसके हर अगले दिन की कमाई ने इस फिल्म को एक ऐतिहासिक स्थिति में ला खड़ा किया है.

ओपनिंग वीकेंड में सबसे बड़ी फिल्म बनी ‘धुरंधर 2’

‘धुरंधर 2’ ने न सिर्फ अपनी रिलीज के पहले चार दिनों में रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि ओपनिंग वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का खिताब भी अपने नाम किया है. इसने 454.12 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक कमाई के साथ अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ के ओपनिंग वीकेंड के कलेक्शन को बड़े मार्जिन से पीछे छोड़ दिया है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा के टॉप 10 ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन में अपनी जगह बना ली है.

कमाई के साथ-साथ क्रेज़ भी बढ़ा

‘धुरंधर 2’ के बारे में बात करें तो इसके पहले से ही जबरदस्त क्रेज़ था, और फिल्म ने अपनी ओपनिंग से ही यह साबित कर दिया कि यह दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाने वाली है. जहां एक ओर फिल्म के एक्शन और स्पाई थ्रिलर ने लोगों का ध्यान खींचा, वहीं रणवीर सिंह का बेहतरीन अभिनय और आदित्य धर की कड़ी मेहनत ने फिल्म को और भी ज्यादा शानदार बना दिया. 

  • धुरंधर 2 - 454.12 करोड़
  • पुष्पा 2 – 291 करोड़
  • जवान-286.16 करोड़
  • पठान- 80.75 करोड़
  • स्त्री 2- 204.00 करोड़
  • एनीमल- 201.76 करोड़
  • के.जी.एफ-चैप्टर 2-193.99 करोड़
  • सुलतान- 180.36 करोड़
  • वॉर- 166.25 करोड़
  • भारत-150.10 करोड़

ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की दिखी जादुई केमिस्ट्री, 'भूत बंगला' के नए गाने 'तू ही दिसदा' का टीजर आउट