नोएडा सेक्टर-59 की फैक्ट्री में लगी में भीषण आग, मौके पर पहुंचीं कई दमकल गाड़ियां, कई लोग घायल

Noida Fire Incident: नोएडा के सेक्टर-59 स्थित मिंडा कंपनी में शनिवार शाम अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. आग की लपटें उठते ही कंपनी परिसर में मौजूद कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना के दौरान कुछ लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है.

A massive fire broke out in a factory in Noida Sector-59 many fire engines reached the spot
Image Source: Social Media

Noida Fire Incident: नोएडा के सेक्टर-59 स्थित मिंडा कंपनी में शनिवार शाम अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. आग की लपटें उठते ही कंपनी परिसर में मौजूद कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना के दौरान कुछ लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है.

दमकल विभाग ने शुरू किया राहत और बचाव कार्य

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं. मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सूचना मिलते ही तेजी से कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से अधिक दमकल वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया. दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

घायलों के लिए बुलाई गईं एंबुलेंस

आग की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एंबुलेंस भी तैनात की गई हैं. घायल लोगों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है. राहत और बचाव अभियान के दौरान सुरक्षा उपायों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है.

शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा शुरुआती वजह

प्रारंभिक जांच में आग लगने की संभावित वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. हालांकि, आग किस परिस्थिति में लगी, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जा सकेगी.

कर्मचारियों में मची भगदड़

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग तेजी से फैलने लगी, जिसके बाद कंपनी के अंदर मौजूद कर्मचारियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. कई लोगों ने तत्काल बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. फिलहाल दमकल विभाग आग को पूरी तरह नियंत्रित करने में जुटा हुआ है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.

ये भी पढ़ें- हत्यारों का एनकाउंटर हो... हिंदू युवक के मर्डर से गाजियाबाद के खोड़ा में उबाल, परिजनों ने की ये मांग