एमपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन घोषित हो सकते हैं परिणाम; जानें पूरी डिटेल

MP Board Result Date 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है. माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा 10वीं और 12वीं के परिणाम इस सप्ताह के अंदर घोषित किए जा सकते हैं.

A major update on the MP Board 10th and 12th results which could be announced on this day
Image Source: ANI/ File

MP Board Result Date 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है. माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा 10वीं और 12वीं के परिणाम इस सप्ताह के अंदर घोषित किए जा सकते हैं. खास बात यह है कि इस बार रिजल्ट जल्दी घोषित किया जाएगा ताकि छात्रों को 7 मई से शुरू हो रही द्वितीय फेज की बोर्ड परीक्षाओं के लिए पर्याप्त समय मिल सके.

बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, दोनों कक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है. फिलहाल, पोर्टल पर छात्रों के रिजल्ट अपलोड किए जा रहे हैं. यह प्रक्रिया जल्दी ही पूरी हो सकती है, जिसके बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे.

सीएम मोहन यादव करेंगे रिजल्ट का एलान

एमपी बोर्ड के रिजल्ट की घोषणा मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की जाएगी. इसके साथ ही दोनों कक्षाओं के टॉपर्स का भी ऐलान किया जाएगा. राज्य सरकार की ओर से टॉप करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया जाएगा.

रिजल्ट चेक करने के लिए केवल रोल नंबर की जरूरत

एमपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को सिर्फ अपना रोल नंबर याद रखना होगा. अगर किसी छात्र को अपना रोल नंबर याद नहीं है, तो वे अपने प्रवेश पत्र को ढूंढकर रोल नंबर देख सकते हैं.

रिजल्ट कैसे चेक करें?

एमपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर डायरेक्ट लिंक उपलब्ध होगा. छात्र इन वेबसाइट्स पर जाकर अपना रोल नंबर डालकर परिणाम देख सकते हैं:

  • mpresults.nic.in
  • mpbse.mponline.gov.in
  • mpbse.nic.in

अगर वेबसाइट क्रैश हो या स्मार्टफोन नहीं है तो?

अगर वेबसाइट क्रैश हो जाती है या छात्रों के पास स्मार्टफोन नहीं है, तो वे एसएमएस के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर भेजना होगा:

  • 10वीं के लिए: MPBSE10<रोल नंबर> 56263 पर भेजें.
  • 12वीं के लिए: MPBSE12<रोल नंबर> 56263 पर भेजें.

कुछ समय बाद छात्र के मोबाइल में रिजल्ट भेज दिया जाएगा.

एप और डिजीलॉकर पर भी मिलेगा रिजल्ट का लिंक

इसके अलावा, बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ रिजल्ट का लिंक MPBSE के ऐप और डिजीलॉकर ऐप पर भी उपलब्ध होगा. छात्र इन माध्यमों से रिजल्ट की जांच करने के साथ ही अपनी मार्कशीट डाउनलोड भी कर सकते हैं. इस बार रिजल्ट की घोषणा का तरीका छात्रों के लिए बहुत ही आसान और सुविधाजनक होगा.

ये भी पढ़ें- IPL 2026: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, IPL में यह कारनामा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने