उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रायबरेली के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे. सीएम योगी जिले को करीब ₹879 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. इस दौरान 346 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा. करीब ₹624 करोड़ की 185 परियोजनाओं का लोकार्पण और ₹277 करोड़ की 162 नई परियोजनाओं का शिलान्यास प्रस्तावित है.