Sale में सस्ते स्मार्टफोन खरीदना पड़ेगा महंगा, अगर नहीं जानी ये बात तो होगा तगड़ा नुकसान

Smartphone Buying Guide: आज स्मार्टफोन हमारे जीवन का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है. केवल कॉल या मैसेज के लिए ही नहीं, बल्कि कैमरा, इंटरनेट, बैंकिंग, और ऑफिस कामों के लिए भी यह अपरिहार्य उपकरण बन गया है.

5 Must-Check Features Before Buying a Smartphone in 2025
Image Source: Freepik

Smartphone Buying Guide: आज स्मार्टफोन हमारे जीवन का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है. केवल कॉल या मैसेज के लिए ही नहीं, बल्कि कैमरा, इंटरनेट, बैंकिंग, और ऑफिस कामों के लिए भी यह अपरिहार्य उपकरण बन गया है. इसलिए नया फोन खरीदते समय सही चुनाव करना बेहद जरूरी हो जाता है. यदि आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इन पांच महत्वपूर्ण पहलुओं को जरूर देखें.

डिस्प्ले: शानदार विजुअल अनुभव का आधार

फोन का डिस्प्ले आपकी मोबाइल यूजिंग को सीधा प्रभावित करता है. AMOLED या OLED स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और FHD रिजॉल्यूशन आज के समय के मानक बन चुके हैं. चाहे आपका बजट 10 से 15 हजार का हो, ऐसे फीचर्स फोन में जरूर होने चाहिए ताकि आप स्मूथ और बेहतर विजुअल अनुभव ले सकें.

कैमरा सेटअप

कैमरा खरीदते वक्त सिर्फ मेगापिक्सल पर ध्यान देना पर्याप्त नहीं है. सेंसर की गुणवत्ता, अपर्चर साइज़, और OIS जैसे फीचर्स भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं. यदि आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं तो टेलीफोटो और अल्ट्रा-वाइड लेंस वाले कैमरे वाले फोन का चुनाव करें. साथ ही सेल्फी कैमरा की क्वालिटी पर भी ध्यान दें.

बजट और प्राथमिकताएं

फोन खरीदने से पहले अपना बजट तय कर लेना सबसे जरूरी है. बाजार में 10,000 से लेकर 1.5 लाख रुपये तक के कई विकल्प उपलब्ध हैं. अपनी जरूरत और पॉकेट के हिसाब से ही फोन चुनना फायदेमंद होगा.

रैम और स्टोरेज

आज के समय में कम से कम 6GB रैम और 128GB स्टोरेज की उम्मीद रखनी चाहिए. यदि आप 20 हजार रुपये के सेगमेंट में फोन खरीद रहे हैं, तो कम से कम 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले फोन का चुनाव करें. इससे ज्यादा ऐप्स, फोटो और वीडियो आराम से स्टोर हो पाएंगे और फोन की स्पीड भी बनी रहेगी.

बैटरी और फास्ट चार्जिंग

5000mAh बैटरी अब स्टैंडर्ड बन चुकी है. साथ ही 65W या इससे अधिक की फास्ट चार्जिंग सुविधा फोन को जल्दी चार्ज कर देती है, जिससे बार-बार चार्जिंग की जरूरत नहीं पड़ती. यदि आप ज्यादा फोन इस्तेमाल करते हैं, तो बैटरी कैपेसिटी ज्यादा वाला फोन खरीदना बेहतर रहेगा.

ऑपरेटिंग सिस्टम और अपडेट्स

फोन लेटेस्ट Android 15 या iOS 18 वर्जन पर होना चाहिए और कम से कम 3-4 साल तक नियमित अपडेट मिलना चाहिए. खासकर 20-30 हजार रुपये से ऊपर के फोन में 2 साल से कम का अपडेट सपोर्ट नहीं होना चाहिए.

कनेक्टिविटी और बिल्ड क्वालिटी

2025 में 5G सपोर्ट फोन का एक अनिवार्य फीचर बन चुका है. साथ ही Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3 और eSIM सपोर्ट जैसे फीचर्स फोन को फ्यूचर-प्रूफ बनाते हैं. फोन का मटेरियल भी प्रीमियम होना चाहिए, जैसे ग्लास या मेटल बॉडी. IP67 या IP68 रेटिंग से फोन धूल और पानी से भी सुरक्षित रहता है.

ये भी पढ़ें: देश का सबसे बड़ा डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड, बैंकर को लगाया 23 करोड़ का चूना, जानें इससे बचने के तरीके