5G फोन खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ होगी एंट्री, जानें पूरी डिटेल

iQOO Z11 5G: iQOO भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी iQOO Z11 को 20 अगस्त को भारतीय बाजार में उतारेगी. लॉन्च से पहले कंपनी फोन के फीचर्स को धीरे-धीरे सामने ला रही है.

3D curved AMOLED display and powerful processor new 5G phone to launch on this day
Image Source: Social Media

iQOO Z11 5G: iQOO भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी iQOO Z11 को 20 अगस्त को भारतीय बाजार में उतारेगी. लॉन्च से पहले कंपनी फोन के फीचर्स को धीरे-धीरे सामने ला रही है.

प्रोसेसर की जानकारी देने के बाद अब कंपनी ने फोन के डिस्प्ले और डिजाइन से जुड़ी जानकारी भी साझा की है. कंपनी के अनुसार, फोन में प्रीमियम डिजाइन के साथ अच्छी परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी.

iQOO Z11 में मिलेगा बड़ा कर्व्ड डिस्प्ले

iQOO Z11 में 6.83 इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा. इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.82 प्रतिशत है. कंपनी की ओर से जारी तस्वीरों में फोन बेहद पतले बेजल्स और बीच में पंच-होल सेल्फी कैमरे के साथ नजर आया है.

फोन की स्क्रीन दोनों किनारों से कर्व्ड होगी, जिससे इसका लुक काफी प्रीमियम दिखाई देता है. इसमें नैरो फ्रेम डिजाइन दिया गया है. इससे स्क्रीन का हिस्सा ज्यादा बड़ा नजर आता है और फोन हाथ में पकड़ने पर भी ज्यादा भारी महसूस नहीं होगा.

Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर मिलेगा

iQOO Z11 की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर है. फोन में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया जाएगा. कंपनी का दावा है कि iQOO Z11 भारत का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें यह 4nm प्रोसेसर मिलेगा.

यह चिपसेट 5G नेटवर्क, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और फोन में सीधे चलने वाले AI फीचर्स को सपोर्ट करेगा. कंपनी के मुताबिक, इस प्रोसेसर ने AnTuTu टेस्ट में करीब 12 लाख अंक हासिल किए हैं. फोन में 12GB तक रैम मिलने की जानकारी सामने आई है. इसके अलावा इसमें Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जा सकता है.

7.99mm होगी फोन की मोटाई

डिजाइन की बात करें तो iQOO Z11 की मोटाई सिर्फ 7.99mm होगी. फोन को कई रंगों में पेश किया जाएगा. Celestial Blue मॉडल का वजन 199 ग्राम बताया गया है. वहीं Aurora Green मॉडल में Monochrome Liquid Crystal Finish मिल सकती है.

इसके अलावा फोन को White रंग में भी पेश किया जाएगा. कुल मिलाकर iQOO Z11 में बड़ी कर्व्ड स्क्रीन, नया प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन देखने को मिलेगा. अब इसकी कीमत और बाकी फीचर्स की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो का दुनिया में बजा डंका, पेरिस-न्यूयॉर्क को भी छोड़ा पीछे, DMRC ने बनाया नया रिकॉर्ड