किसान निधि योजना की 23वीं किस्त को लेकर चर्चा तेज, क्या 18 जून को आएंगे 2000 रुपये? जानिए पूरी जानकारी

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार देशभर के करोड़ों किसान कर रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर 18 जून की तारीख काफी चर्चा में है.

23rd installment of PM Kisan will the ₹2000 be released on June 18 Get all the details here
प्रतिकात्मक तस्वीर/ AI

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार देशभर के करोड़ों किसान कर रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर 18 जून की तारीख काफी चर्चा में है. कई लोगों का मानना है कि इसी दिन किसानों के खातों में 2000 रुपये की अगली किस्त भेजी जा सकती है.

हालांकि अभी तक केंद्र सरकार या कृषि मंत्रालय की ओर से 23वीं किस्त जारी करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. ऐसे में किसानों को किसी भी अफवाह पर भरोसा करने से बचना चाहिए.

क्या 18 जून को जारी होगी अगली किस्त?

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को किसानों के खातों में भेजी गई थी. इसके बाद अब सभी की नजर अगली किस्त पर टिकी हुई है. 18 जून की तारीख को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं, लेकिन सरकार की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हुई है. इसलिए अभी यह कहना सही नहीं होगा कि 23वीं किस्त इसी दिन आएगी.

18 जून की तारीख चर्चा में क्यों?

18 जून की चर्चा की एक बड़ी वजह पुराना रिकॉर्ड है. साल 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी तारीख को पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त जारी की थी. उस समय करोड़ों किसानों के खातों में सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए राशि भेजी गई थी. इसी कारण कई लोग अनुमान लगा रहे हैं कि इस बार भी सरकार 18 जून को किस्त जारी कर सकती है. हालांकि यह सिर्फ अनुमान है, आधिकारिक घोषणा नहीं.

जून में किस्त आने की कितनी संभावना?

पीएम किसान योजना के तहत आमतौर पर हर चार महीने में एक किस्त जारी की जाती है. चूंकि पिछली किस्त मार्च में आई थी, इसलिए जून में अगली किस्त आने की संभावना जताई जा रही है. फिर भी अंतिम तारीख और भुगतान की पुष्टि सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगी.

किस्त से पहले स्टेटस जरूर जांच लें

किसानों को सलाह दी जाती है कि अगली किस्त का इंतजार करने के साथ-साथ अपना लाभार्थी स्टेटस भी चेक कर लें. इससे यह पता चल जाएगा कि आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं और भुगतान से जुड़ी कोई समस्या तो नहीं है.

ऐसे चेक करें PM Kisan Beneficiary Status

  • सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर दिखाई देने वाले "Farmers Corner" सेक्शन में जाएं और "Beneficiary Status" विकल्प पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें.
  • अब स्क्रीन पर दिखाई दे रहा कैप्चा कोड भरें और OTP प्राप्त करने का विकल्प चुनें.
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें.
  • OTP सत्यापित होने के बाद आपकी स्क्रीन पर पूरी जानकारी दिखाई दे जाएगी.
  • यहां आप पिछली किस्तों का रिकॉर्ड, भुगतान की स्थिति और अन्य जरूरी जानकारी आसानी से देख सकते हैं.

अफवाहों से बचें

23वीं किस्त को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है. इसलिए किसानों को केवल सरकारी सूचना और आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए. जैसे ही सरकार की ओर से नई किस्त जारी करने की तारीख घोषित होगी, उसकी जानकारी आधिकारिक रूप से साझा की जाएगी.

ये भी पढ़ें- ममता बनर्जी को लगा एक और झटका, अब इस सांसद ने दिया इस्तीफा, CM हिमंता के साथ आई तस्वीर