PM-KISAN योजना की 20वीं किस्त जारी, बैंक अकाउंट में आए 2000 रुपये, ऐसे करें चेक

Kisan Samman Nidhi Yojna: देश के करोड़ों किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. केंद्र सरकार की बहुप्रशंसित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) के तहत 20वीं किस्त जारी कर दी गई है.

20th installment of PM-KISAN scheme released Rs 2000 credited to bank account check this way
Image Source: ANI

Kisan Samman Nidhi Yojna: देश के करोड़ों किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. केंद्र सरकार की बहुप्रशंसित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) के तहत 20वीं किस्त जारी कर दी गई है. अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है , हो सकता है कि 2000 रुपये की यह राशि आपके खाते में पहुंच चुकी हो.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह किस्त उत्तर प्रदेश के वाराणसी से औपचारिक रूप से जारी की. इस मौके पर उन्होंने देश के अन्नदाताओं से संवाद भी किया और किसान हित में उठाए गए कदमों को साझा किया.

क्या है पीएम किसान योजना?

PM-KISAN योजना केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही एक आर्थिक सहायता योजना है, जिसके अंतर्गत देश के छोटे और सीमांत किसानों को हर वर्ष 6000 रुपये की सहायता दी जाती है. यह राशि तीन किस्तों में सालभर में दी जाती है, हर चार महीने में ₹2000 सीधे किसानों के बैंक खाते में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के ज़रिए भेजी जाती है.

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 20वीं किस्त के अंतर्गत 9.26 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में ₹2000 की राशि ट्रांसफर कर दी गई है. जिन किसानों ने सभी जरूरी दस्तावेज पूरे कर लिए हैं और ई-केवाईसी पूरा कर लिया है, उन्हें यह भुगतान मिल चुका है.

ई-केवाईसी क्यों है ज़रूरी?

अगर आपने अब तक ई-केवाईसी (e-KYC) नहीं कराया है, तो अगली किस्त से वंचित रह सकते हैं. सरकार ने योजना में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए eKYC अनिवार्य कर दिया है. इसे आप आसानी से कर सकते हैं:

अपने निकटतम CSC केंद्र पर जाकर

या योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर खुद करके

अगर पैसा नहीं आया तो क्या करें?

घबराएं नहीं! कई बार बैंकिंग प्रक्रिया में कुछ समय लग सकता है. इसके अलावा यह भी संभव है कि:

आपके दस्तावेज अधूरे हों

ई-केवाईसी न हुआ हो

या बैंक अकाउंट से जुड़ी कोई तकनीकी त्रुटि हो

ऐसे में आप अपने क्षेत्रीय कृषि विभाग, CSC सेंटर या PM-KISAN हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं.

अपने खाते में किस्त आई या नहीं, ऐसे करें जांच:

  • PM-KISAN की वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • "Know Your Status" या "Beneficiary Status" विकल्प पर क्लिक करें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  • OTP वेरीफाई करें और जानें कि पैसे ट्रांसफर हुए हैं या नहीं.

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड पंचायत चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, 200 सीटों से अधिक पर फहराया भगवा