2027 Election: Nitin Nabin की BJP मुख्यालय पर आज बड़ी बैठक! 2027 की रणनीति पर होगा मंथन

2027 Election: बीजेपी मुख्यालय में सुबह 10 बजे होगी अहम बैठक, सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और प्रभारी होंगे शामिल, यूपी, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा के चुनावी तैयारियों पर नितिन नवीन करेंगे मंथन.

Bharat 24

2027 Election: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी रखे हुए हैं. इसी क्रम में आज एक बार फिर बीजेपी मुख्यालय में अहम बैठक होने जा रही है. सुबह 10 बजे होने वाली इस बैठक में पार्टी के सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और प्रभारी शामिल होंगे.

बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के साथ-साथ संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. खास तौर पर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में होने वाले चुनावों को लेकर पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी. इसके अलावा गोवा समेत चुनावी राज्यों में संगठन की सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों पर भी मंथन होगा. बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन लगातार संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं. इससे पहले शनिवार को उन्होंने अपनी नई टीम के साथ तीन चरणों में बैठक की थी. अब रविवार को एक बार फिर प्रदेश स्तर के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक बुलाई गई है.

ये भी पढ़ें- EXCLUSIVE: कश्मीर फिर बना पर्यटकों की पहली पसंद! डल झील में 6 लाख सैलानियों की दस्तक