PM Modi Era: 26 मई 2014 इस तारीख को नरेंद्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री के तौर पर पहली बार शपथ ली और उसके साथ ही भारत की राजनीति, विकास और वैश्विक पहचान के एक नए दौर की शुरुआत हुई. पिछले 12 सालों में भारत ने बदलती सोच, बदलती व्यवस्था और बदलती वैश्विक छवि का अनुभव किया. इन वर्षों में देश ने इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल क्रांति, रक्षा, अंतरिक्ष, अर्थव्यवस्था और वैश्विक कूटनीति जैसे कई क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित किए. दुनिया के मंच पर भारत की आवाज पहले से ज्यादा मजबूत हुई.
ये भी पढ़ें- 'रमजान के महीने में अफगानों का नरसंहार करने वाले...', UNSC में भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, देखें Video