आंधी-तूफान, बिजली और बारिश... बिहार में आसमानी आफत ने बरपाया कहर, 12 लोगों की मौत

Bihar Thunderstorm News: बिहार में बेमौसम ने बारिश भारी तबाही मचाई है. आसमानी बिजली, तेज आंधी-तूफान और लगातार बारिश ने कई जिलों में हाहाकार मचा दिया.

12 people died due to unseasonal rain and lightning in Bihar
AI Generated

Bihar Thunderstorm News: बिहार में बेमौसम ने बारिश भारी तबाही मचाई है. आसमानी बिजली, तेज आंधी-तूफान और लगातार बारिश ने कई जिलों में हाहाकार मचा दिया. इन घटनाओं में कुल 12 लोगों की जानें गईं. प्रभावित जिलों में पूर्वी चंपारण में 5, गया में 4 और औरंगाबाद में 3 लोगों की मौत हुई. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस प्रकोप पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.

पूर्वी चंपारण में आकाशीय बिजली का कहर

मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण में आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली के साथ बारिश का रेड अलर्ट जारी किया था. दोपहर बाद अचानक आए तूफान और आकाशीय गर्जना के चलते करीब तीन घंटे के भीतर 6 लोगों की मौत हुई. इस दौरान कई लोग घायल हुए और आकाशीय बिजली से करीब 10 घरों में आग लग गई.

पेड़ गिरने से हुई मौतें

मुफस्सिल थाना के रूपडीह गांव के पास तूफान में एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे उसके नीचे सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए. वहीं, सुगौली थाना क्षेत्र के छपराबहास और कैथवलिया गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हुआ.

मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिवार को चार-चार लाख रुपये आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया. उन्होंने जनता से अपील की कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और आकाशीय बिजली से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी सुझावों का पालन करें.

ये भी पढ़ें: अपनी सीट नहीं बचा पाईं ममता बनर्जी, मिली करारी शिकस्त, सुवेंदु अधिकारी ने 15 हजार वोटों से दी मात