Lok Sabha Elections 2024
बीजेपी द्वारा 2 मार्च को जारी की गई लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट में आसनसोल से पवन सिंह के नाम की घोषणा की गई थी. लेकिन अगले दिन उन्होनें चुनाव न लड़ने का ऐलान किया था. वहीं ताजा जानकारी की बात करें तो एक बार फिर चुनाव लड़ने की बड़ी घषणा भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने की है.
ट्वीट कर दी जानकारी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुपरस्टार पवन सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘’मैंअपने समाज जनता जनार्दन और माँ से किया हुआ वादा पूरा करने के लिए चुनाव लडूँगा आप सभी का आशीर्वाद एवं सहयोग अपेक्षित है जय माता दी’’ आपको बता दें कि बीजेपी ने कुछ समय पहले ही उन्हें पश्चिम बंगाल स्थित आसनसोल से उम्मीदवार के तौर पर खड़ा किया था.
चर्चाओं का बाजार गर्म
आपको बता दें कि सुपरस्टार पवन सिंह के नाम वापसी लेने के बाद इस बात की चर्चाएं सियासी गलियारों में होना शुरु हुई कि अब उनकी जगह पार्टी अक्षरा सिंह को टिकट दे सकती. हालांकि अब तक बीजेपी और अक्षरा सिंह की ओर से आधिकारीक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई थी. वहीं पवन सिंह के चुनाव से नाम वापसी लेने के बाद से ही TMC नेताओं द्वारा लगातार पवन सिंह और बीजेपी पर वार किया गया था. पवन सिंह के एक गान को लेकर उनपर निशाना साधा था. माना जा रहा था कि टारगेट किए जाने के बाद पवन सिंह ने 24 घंटे के अंदर यह बात कह दी कि वह आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे.
यह भी पढ़े: BJP Candidates List 2024: पवन सिंह को पश्चिम बंगाल की आसनसोल से मिला टिकट, शत्रुघ्न सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया