BJP Candidates List 2024: पवन सिंह को पश्चिम बंगाल की आसनसोल से मिला टिकट, शत्रुघ्न सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया

BJP Candidates List 2024: पवन सिंह को पश्चिम बंगाल की आसनसोल से मिला टिकट, शत्रुघ्न सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया

BJP Candidates List 2024 

 

शनिवार को बीजेपी पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों ( BJP Candidates List 2024 ) की लिस्ट जारी की है. पार्टी ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह को टिकट दिया है. वहीं विपक्षी प्रतिपक्ष के रूप में उनके सामने TMC पार्टीने शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट दिया हुआ है. इसपर शत्रुघ्न सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है.

शत्रुघ्न सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शत्रुघ्न सिन्हा ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया  ( BJP Candidates List 2024 )देते हुए कहा कि अगर ये सत्य है और अगर इसकी ऑफिशियल घोषणा हो चुकी है तो ये तो उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है, इस बारे में वही लोग ज्यादा जानकारी दे पाएंगे. हमें तो अभी-अभी आप लोगों ने खबर दी है तो हमारे दिल में तो सबके लिए शुभकामना और शुभाशीष है.  यहां पर आसनसोल में कई लोगों का ये भी मानना है कि उन लोगों ने जिस तरह से नामों की घोषणा की है, उनमें कई सारे नाम ऐसे हैं जिनको देखकर ऐसा लगता है कि वो अपना ही हित नहीं सोच रहे हैं. अपने साथ-साथ वो विपक्ष का भी और टीएमसी का भी हित सोच रहे हैं. इस सोच के लिए तो मैं उनको बधाई देता हूं.

कई अभिनेताओं को मिला मौका

इस बार के चुनाव में आपको बता दें कि पार्टी ने कई अभिनेताओं को लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका दिया है. इनमें उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव और गोरखपुर से रवि किशन का नाम शामिल है. 

UP BJP Candidates List 2024: जौनपुर से BJP ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह पर जताया भरोसा