भाई के साथ अवैध संबंध में 12 साल की बहन, गर्भवती हुई बच्ची तो... जानें पूरा मामला?

भाई के साथ अवैध संबंध में 12 साल की बहन, गर्भवती हुई बच्ची तो... जानें पूरा मामला?

तिरुवनन्तपुरम, न्यूज डेस्क: केरल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. नाबालिग भाई के साथ अवैध संबंध के चलते 12 साल की लड़की गर्भवती (Teenage Girl Pregnant) हो गई. जब इस बारे में माता-पिता को पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. आनन-फानन में उन्होंने गर्भपात की अनुमति के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. लेकिन गर्भपात कराने की याचिका को केरल हाईकोर्ट (Kerala High Court) ने खारिज कर दिया है. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि भ्रूण 34 सप्ताह तक पहुंच चुका है और पूरी तरह से विकसित है.

भाई को बहन से रखा जाए दूर

याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट में कहां कि इस गर्भवास्था के बारे में उन्हें हाल तक कोई जानकारी नहीं थी. उन्होंने तर्क दिया कि गर्भावस्था से नाबालिग लड़की को शारीरिक और मनोवैज्ञानिक समस्याएं हो सकती हैं. वहीं अदालत ने  याचिकाकर्ताओं को यह सुनिश्चित करने  का आदेश दिया है कि गर्भधारण तक भाई को बहन से दूर रखा जाए और बिल्कुल भी करीब ना जाने दिया जाए. न्यायमूर्ति देवन रामचंद्रन ने नाबालिग लड़की को माता-पिता की हिरासत और देखभाल में रहने का निर्देश दिया. 

मेडिकल बोर्ड ने की थी सिफारिश

रिपोर्ट के अनुसार, मामले की जांच कर रहे मेडिकल बोर्ड ने गर्भवती लड़की की कम उम्र होने की वजह से 34 सप्ताह की गर्भावस्था को समाप्त करने की सिफारिश की थी. लेकिन कोर्ट में बातचीत के बाद मोडिकल बोर्ड ने कहा कि नाबालिग बच्चे को जन्म देने के लिए पूरी तरह से स्वस्थ है. वहीं दूसरी तरफ याचिकाकर्ताओं के वकील ने अनुरोध किया कि नाबालिग लड़की को पर्याप्त देखभाल और सहायता के लिए अपने माता-पिता के साथ रहने की अनुमति दी जाए. अदालत ने निर्देश दिए कि लड़की को लगातार चिकित्सीय सहायता दी जाएगा. वहीं प्रसव पूरा होने के बाद किशोर न्याय अधिनियम, 2015 (Juvenile Justice Act, 2015) के तहत सहायता मांग सकते हैं.