'जो काबिल उसे नौकरी, अमेरिका में नहीं चलेगी जात-पात', राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान

ट्रंप ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए फैसलों पर भी प्रकाश डाला और कहा, "मैंने छह हफ्तों में 400 से ज्यादा महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं."

Jobs for those who are capable President Trump's big announcement
डोनाल्ड ट्रंप | Photo: ANI

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूएस कांग्रेस को संबोधित किया. अपने संबोधन की शुरुआत में उन्होंने गर्व से कहा, "अमेरिका वापस आ चुका है." उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के गौरव की वापसी हो रही है और विश्वास की पुनर्स्थापना हो रही है. ट्रंप ने यह भी दावा किया कि चुनाव में अमेरिका ने शानदार जीत दर्ज की है और सभी स्विंग स्टेट्स में सफलता प्राप्त की.

छह हफ्तों में 400 से ज्यादा महत्वपूर्ण फैसले

ट्रंप ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए फैसलों पर भी प्रकाश डाला और कहा, "मैंने छह हफ्तों में 400 से ज्यादा महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं." उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका को फिर से महान बनाने के लिए सबको मिलकर काम करना होगा, और अब वक्त है बड़े सपने देखने का. उन्होंने विशेष रूप से अपने पहले कार्यकाल में किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से बाहर निकलने का फैसला किया था, और इसी तरह के निर्णय वे अब भी ले रहे हैं.

राष्ट्रपति ने अमेरिकी स्वतंत्रता और लोकतंत्र की पुनः स्थापना की दिशा में कई कदम उठाए हैं. ट्रंप ने कहा, "अमेरिका में अब फिर से फ्री स्पीच की वापसी हो चुकी है," और उन्होंने अंग्रेजी को अमेरिका की आधिकारिक भाषा बनाने के आदेश पर भी हस्ताक्षर किए. इसके अलावा, उन्होंने घोषणा की कि भविष्य में सरकारी नौकरियों में भर्ती मेरिट के आधार पर की जाएगी.

जो बाइडेन पर भी निशाना

ट्रंप ने मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके शासन में महंगाई, विशेष रूप से अंडे की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई थी, लेकिन उनकी सरकार अब इस पर काबू पा रही है. उन्होंने यह भी बताया कि वे पॉवर प्लांट बना रहे हैं और अलास्का में गैस पाइपलाइन परियोजना पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा, टैक्सपेयर्स का पैसा बचाने के लिए उन्होंने DOGE का गठन किया है, जिसे एलन मस्क के नेतृत्व में चलाया जाएगा.

राष्ट्रपति ट्रंप का यह संबोधन उनके राष्ट्रपति पद पर दूसरी बार आसीन होने के बाद कांग्रेस को संबोधित करने का पहला अवसर था. इस अवसर पर उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने विभिन्न अतिथियों को आमंत्रित किया, जिनमें एक दमकलकर्मी का परिवार, एक अमेरिकी शिक्षक जो रूस द्वारा बंधक बना लिया गया था, और एक युवा नर्सिंग छात्रा के परिजन जो अवैध प्रवासी के हमले में मारी गई थी. ये सभी विशेष अतिथि ट्रंप के संबोधन के दौरान कांग्रेस में मौजूद थे. 

ये भी पढ़ेंः अमेरिका के NATO से हटते ही दुनिया में कोहराम मचा देंगे पुतिन, जानिए किन देशों को सबसे अधिक खतरा