को-पायलट का ईरान से कनेक्शन... फ्लाईदुबई कांड को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा

Flydubai Plane Incident: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर सख्त बयान दिया है. ट्रंप ने कहा कि अब ईरान को लेकर उन्हें एक फैसला करना है. उन्होंने कहा कि ईरान को अमेरिका के साथ एक बेहद निष्पक्ष समझौता करना होगा, वरना उसके अस्तित्व के लिए बड़ा खतरा पैदा हो सकता है.

Iran US President Trump makes a major claim regarding the Flydubai incident
Image Source: Social Media

Flydubai Plane Incident: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर सख्त बयान दिया है. ट्रंप ने कहा कि अब ईरान को लेकर उन्हें एक फैसला करना है. उन्होंने कहा कि ईरान को अमेरिका के साथ एक बेहद निष्पक्ष समझौता करना होगा, वरना उसके अस्तित्व के लिए बड़ा खतरा पैदा हो सकता है. ईरान ने तनाव कम करने और बातचीत को आगे बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन ट्रंप ने इसे स्वीकार नहीं किया.

इसी दौरान ट्रंप से फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में को-पायलट द्वारा कथित तौर पर पायलट पर हमला किए जाने की घटना को लेकर भी सवाल पूछा गया. उनसे इस मामले में ईरान की संभावित भूमिका के बारे में जानकारी मांगी गई.

ईरान के शामिल होने की संभावना से ट्रंप ने नहीं किया इनकार

ट्रंप ने कहा कि उनके पास जो जानकारी है, उसके आधार पर वह इस घटना में ईरान की भूमिका की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं कर रहे हैं. हालांकि, उन्होंने साफ किया कि मामले की अभी जांच और पड़ताल चल रही है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कहा है कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि इस घटना में ईरान का कोई हाथ था.

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या हुआ था?

फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव के लिए रवाना हुई थी. उड़ान के दौरान ओमान के एक को-पायलट पर भारतीय कैप्टन पर हमला करने का आरोप लगा. घटना के बाद विमान में अचानक इमरजेंसी की स्थिति बन गई और उसे तेजी से नीचे लाया गया. रिपोर्टों के मुताबिक, विमान करीब 33,000 फीट की ऊंचाई से लगभग 17,000 फीट तक नीचे आया.

हमले में घायल होने के बावजूद कैप्टन कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे. इसके बाद कुछ यात्री कॉकपिट तक पहुंचे और स्थिति को संभालने में मदद की. बाद में विमान को सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित उतारा गया.

ईरान-अमेरिका बातचीत पर भी नजर

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बावजूद बातचीत की संभावना पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. रॉयटर्स के मुताबिक, ईरान ने कतर के जरिए अमेरिका को एक प्रस्ताव भेजा था. इसमें युद्ध रोकने, नाकेबंदी हटाने और होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने जैसी शर्तें शामिल थीं. हालांकि, ट्रंप ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया.

ट्रंप के ताजा बयान से साफ है कि अमेरिका ईरान के साथ एक नए समझौते पर जोर दे रहा है. वहीं, ईरान भी बातचीत के लिए अपनी शर्तों पर कायम है.

ये भी पढ़ें- ICC ने जारी किया 2027 वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला