World Cup 2027 Schedule: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. क्रिकेट के इस बड़े टूर्नामेंट की शुरुआत 2 अक्टूबर 2027 से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को खेला जाएगा. भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी. दोनों टीमों के बीच मुकाबला 7 अक्टूबर को होगा. ICC ने केपटाउन में आयोजित एक खास कार्यक्रम में वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान किया.
2027 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 10 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों को एक ही ग्रुप में रखा गया है. भारत अपना पहला मैच 7 अक्टूबर को केपटाउन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा. इसके बाद 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में पाकिस्तान से मुकाबला होगा. 14 अक्टूबर को सेंचूरियन में भारत का सामना अफगानिस्तान से होगा. इसके बाद 17 अक्टूबर को क्वालीफायर-ए से आने वाली टीम के खिलाफ मैच होगा, जबकि 24 अक्टूबर को भारत जिम्बाब्वे से भिड़ेगा.
2027 वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर करेंगे. टूर्नामेंट के सभी मुकाबले कुल 12 वेन्यू पर खेले जाएंगे. इनमें 8 मैदान दक्षिण अफ्रीका, 3 जिम्बाब्वे और 1 मैदान नामीबिया में होगा. इस बार वर्ल्ड कप में 14 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 57 मैच खेले जाएंगे.
𝙈𝘼𝙍𝙆 𝙔𝙊𝙐𝙍 𝘾𝘼𝙇𝙀𝙉𝘿𝘼𝙍𝙎 🗓️
— ICC (@ICC) October 1, 2026
The ICC Men’s #CWC27 fixtures have been unveiled 🏆
Access the ticket ballot 🎫 https://t.co/MSLEQzcObb pic.twitter.com/dpTE4TEjO7
भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में
2027 वर्ल्ड कप का फॉर्मेट पिछले टूर्नामेंटों से अलग होगा. टूर्नामेंट की शुरुआत में ही दो टीमें बाहर हो जाएंगी. इसके बाद बची 12 टीमों के बीच खिताब के लिए मुकाबला होगा. इन 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है.
ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालीफायर-ए की टीम होगी. वहीं ग्रुप-बी में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और क्वालीफायर-बी की टीम को रखा गया है.
CR|#BreakingNews:2027 पुरूष ODI क्रिकेट वर्ल्ड कप की घोषणा
— Bharat 24 - Vision Of New India (@Bharat24Liv) October 1, 2026
ICC ने आधिकारिक तौर पर की वर्ल्ड कप की घोषणा
2 अक्टूबर 2027 से शुरू होगा ODI वर्ल्ड कप
क्रिकेट वर्ल्ड कप में 2 ग्रुपों में खेलेंगी टीमें
हर ग्रुप में 6 टीमें होंगी शामिल
भारत-पाकिस्तान को ग्रुप A में रखा गया
Watch :… pic.twitter.com/Jj9ibCZ5JS
10 टीमों ने किया क्वालीफाई, वेस्टइंडीज बाहर
अब तक 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए 10 टीमें अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं. इनमें वेस्टइंडीज शामिल नहीं है. भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वालीफाई किया है.
मेजबान होने के कारण दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को भी सीधे टूर्नामेंट में जगह मिली है. नामीबिया सह-मेजबान है, लेकिन ICC का पूर्ण सदस्य नहीं होने की वजह से उसे सीधे क्वालीफिकेशन नहीं मिला. बाकी चार टीमों का फैसला क्वालीफायर राउंड से होगा. वेस्टइंडीज भी क्वालीफायर खेलकर वर्ल्ड कप में जगह बनाने की कोशिश करेगी.
ये भी पढ़ें- घूमने निकले थे 42 छात्र, समुद्र में उतरते ही 8 की दर्दनाक मौत... महाराष्ट्र के दिवेआगर बीच पर बड़ा हादसा