Immunity Booster Foods: ठंड के मौसम में खांसी और जुकाम से रहना है दूर, तो खाएं 5 तरह के ब्रेकफास्ट

बदलते मौसम में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में कई तरह की चीजों को शामिल कर सकते हैं. मसलन हरी सब्जियों से लेकर हल्दी, गुड़, केसर समेत कई फूड के आइटम्स हैं जो शरीर को काफी गर्म रखते हैं.

Immunity Booster Foods: ठंड के मौसम में खांसी और जुकाम से रहना है दूर, तो खाएं 5 तरह के ब्रेकफास्ट

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क: उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में ठंड शुरू हो गई है. ठंड के मौसम में अक्सर लोगों को खाने का क्रेज ही कुछ अलग ही रहता है. इस मौसम में कुछ लोग तले और भुने व्यंजन का तरजीह देते हैं. ऐसे में उनकी इम्युनिटी कमजोर हो जाती है. इसके साथ ही वह खासी-जुकाम और बुखार जैसी बीमारी की चपेट में आ जाते हैं. इससे बचना है तो बदलते मौसम में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में कई तरह की चीजों को शामिल कर सकते हैं. मसलन हरी सब्जियों से लेकर हल्दी, गुड़, केसर समेत कई फूड के आइटम्स हैं जो शरीर को काफी गर्म रखते हैं. हम आपको बताते हैं नाश्ते में कुछ इम्युनिटी बूस्टर के लिए शानदार ऑप्शन. चलिए जानते हैं...

अंडे

सुबह के समय नाश्ते में अंडे खाना सभी को पसंद आता हैं. आप इसका इस्तेमाल कर कई तरह की स्वादिष्ट रेसिपी तैयार कर सकते हैं. यह प्रोटीन का समृद्ध स्रोत है. इसे खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है.

पनीर

आप नाश्ते में इससे कई तरह की डिशेज बना सकते हैं. अगर आप वेजिटेरियन हैं तो आपके लिए पनीर का अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें मौजूद कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन-डी जैसे पोषक तत्व शरीर को कई तरह से फायदे पहुंचाते हैं.

ओट्स

बता दें कि पोषक तत्वों से भरपूर ओट्स सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें घुलनशील फाइबर, बीटा-ग्लूकन, विटामिन और प्रोटीन होते हैं, जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी तेजी से बढ़ाने में मदद कर सकता हैं. 

पालक

ठंड में ढेर सारी हरी सब्जियां मिलती हैं. जिसे खाने से इम्युनिटी मजबूत होती है, जिससे आपको सर्दी-खांसी और जुकाम से जल्दी आराम मिल सकता है. ऐसे में आपको सर्दियों में पालक का सेवन जरूर करना चाहिए.

स्प्राउट्स

दरअसल नाश्ते के लिए स्प्राउट्स काफी हेल्दी माना जाता है. इसमें प्रोटीन, फाइबर, पोटेशियम, जिंक, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस,आयरन, खनिज, कैलोरी, विटामिन-ई, विटामिन-ए, विटामिन-बी, एंटीऑक्सीडेंट, तांबा, विटामिन-सी, और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं.