Imagine Me इस एक कमांड से Whatsapp का AI तैयार कर देगा आपकी तस्वीर, जल्द होगा लॉन्च

WhatsApp New AI Feature: मेटा के स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सऐप एक ऐसे फीचर पर काम कर रही है. जिससे यूजर्स को काफी शानदार एक्स्पीरिएंस मिलने वाला है.

Imagine Me इस एक कमांड से Whatsapp का AI तैयार कर देगा आपकी तस्वीर, जल्द होगा लॉन्च
Imagine Me इस एक कमांड से Whatsapp का AI तैयार कर देगा आपकी तस्वीर- फोटोः सोशल मीडिया

WhatsApp New AI Feature: मेटा के स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सऐप एक ऐसे फीचर पर काम कर रही है. जिससे यूजर्स को काफी शानदार एक्स्पीरिएंस मिलने वाला है. दरअसल कंपनी AI जनरेटेड तस्वीरे जनरेट करने के लिए एक फीचर पेश कर सकता है. है। फिलहाल इस धांसू फीचर को ऐप के बीटा वर्जन में स्पॉट किया गया है.

WABetaInfo ने जारी किया फीचर

व्हाट्सऐप पर निरंतर नजर बनाए रखने वाली कंपनी WABetaInfo ने इस फीचर की जानकारी दी है. मिली जानकारी के अनुसार यूजर्स Meta AI इमेजिन मी नाम से इस फीचर को लॉन्च कर सकते है. कमांड का यूज करके दूसरों से बात करते समय भी इस फीचर का यूज कर सकेंगे. इमेजिन मी’ फीचर का उपयोग करने के लिए मैन्युअल ऑप्ट-इन करना होगा. इस कमांड को चेंज करके आप इसमें बदलाव भी कर सकते हैं। वहीं, कंपनी का कहना है कि AI चैटबॉट से की गई सारी चैट सेफ रहेगी.

यूजर्स के पास होगा कंट्रोल

इस फीचर का कंट्रोल यूजर्स के पास रहने वाला है. मेटा एआई सेटिंग्स से किसी भी समय अपने सभी सेटअप फोटो डिलीट कर सकेंगे. बता दें कि फिलहाल इस फीचर को पेश नहीं किया गया है. इसलिए अभी आप इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. लेकिन आने वाले समय में इसे जल्द ही रोलआउट किया जा सकता है.

WABetaInfo ने शेयर की तस्वीर

इस अपकमिंग फीचर को लेकर कंपनी ने एक तस्वीर भी शेयर की है. इसमें आपको ऐप में कुछ फोटोज को अपलोड करना होगा. एक बार फोटो के ऐड होने के बाद बस “इमेजिन मी” टाइप करके मेटा AI से खुद की AI तस्वीर बना सकेंगे.

यह भी पढ़े: फोटो में दिखाई दे रही बंद आंखों को भी खोल देगा Oppo का AI फीचर वाला फोन, जल्द होगा भारत में लॉन्च