Reno 12 Series Launching In India/ नई दिल्ली: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने भारत में Reno 12 Pro के लॉन्चिंग पर से पर्दा उठा दिया है. इस सीरीज के तहत कंरनी दो फोनको मार्केट में लॉन्च करेगी. खास बात इस फोन में AI फीचर भी मौजूद होने वाला है जो यूजर्स केएक्सपीरिएंस को बढ़ाने वाला है. आइए कीमत और फीचर्स के बार में डिटेल में जानते है.
Reno 12 Series Price In India
अगर आप भी खरीदने से पहले इस फोन की कीमत के बारे में जानने को उत्सुक हैं तो बता दें कि इसे भारत में 30 हजार रुपये से लेकर 35 हजार रुपये तक मार्केट में लाया जा सकता है. हालांकि इस कीमत को कंपनी ने आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं किया है.
Reno 12 Series Specifications In India
फोन में ग्राहक को 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड स्क्रीन मिलने वाली है. इस स्क्रीन के साथ 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट दिया जाएगा. वहीं मीडियाटेक डायमेंसिटी 8250 स्टार स्पीड एडिशन के साथ इसे भारतीय बाजार में लाया जाएगा. बैटरी पावर की अगर बात की जाए तो इस डिवाइस में 80 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ 5 हजार एमएएच की बैटरी पावर मिलने वाली है.
एआई फीचर बनाएगा खास
इन डिवाइस को एआई फीचर काफी खास बना देने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकी इस फीचर के साथ यूजर का एक्सपीरिएंस काफी शानदार होने वाला है. साथ ही यह एआई फीचर यूजर को फोटो एक्सीपीरिएंस को भी बढ़ाएगा. उदहारण के तौर पर अगर किसी व्यक्ति की फोटो में आंख गलती से बंद दिखाई दी तो यह फीचर उसकी आंखें खोल देने में काफी मदद करने वाला है. फिलहाल कंपनी ने लॉन्चिंग की तारीख पर से पर्दा नहीं उठाया है.
यह भी पढ़े: मोबाइल यूजर्स की जेब होगी हल्की, Airtel ने बढ़ाए टैरिफ के रेट, 3 जुलाई 2024 से लागू होंगे नये प्लान