CM मनोहर लाल ने की अवैध कॉलोनियों को वैध करने की घोषणा, बाढ़ प्रभावित किसानों को दिया मुआवजा

चंडीगढ़, वीडियो डेस्क: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal Khattar) ने बड़ा ऐलान किया है. सीएम ने सूबे के 14 जिलों की 303 अवैध कॉलोनियों को वैध करने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि 1507 और कॉलोनियों को 31 जनवरी 2024 तक नियमित कर दिया जाएगा. आगे से ऐसी कॉलोनियां न बने इसके लिए हमने कठोर प्रावधान किए हैं.