Ram Mandir Ayodhya: आ गए राम भगवान, प्राण प्रतिष्ठा का पूरा हुआ दिव्य अनुष्ठान

अयोध्या, भारत 24 डिजिटल डेस्क: आखिरकार वह घड़ी आ गई, जब अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Ayodhya Ram Temple) हो चुकी है. 500 वर्षों के इंतजार के बाद आज प्रभु श्रीराम अपने भव्य और दिव्य मंदिर में विराज चुके हैं. अयोध्या नगरी को हजारों क्विंटल फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया है. प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के सीएम योगी समेत संत समाज और अति विशिष्ट लोगों की उपस्थिति में प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक अनुष्ठान संपन्न हुआ.