Haryana BJP
चंडीगढ़ः लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. हरियाणा (Haryana) के 10 संसदीय क्षेत्रों के लिए राज्य की सत्ताधारी पार्टी भाजपा (BJP) ने भी अपनी कमर कस ली है. इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य चुनाव समिति के अध्यक्ष सुभाष बराला हर सीटों का रिपोर्ट ले रहे हैं.
सभी 10 सीटों पर बीजेपी की होगी जीत
हरियाणा बीजेपी की चुनाव प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने बताया कि, ‘ राज्य की सभी 10 सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों की जीत होने वाली है. सीएम नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में बीजेपी सभी सीटों पर कमल के फूल खिलाने वाली है और इसे पीएम मोदी के झोली में डालने वाली है.’
कांग्रेस के पास चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशियों का आभाव
सुभाष बराला ने राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को लेकर कहा कि, कांग्रेस के पास चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशियों का आभाव बना हुआ है. बता दें बराला आगामी आम चुनाव के लिए पार्टी के प्रबंधन का काम देख रहे हैं, साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलने का सिलसिला भी उनका जारी है. बराला को हर संसदीय क्षेत्र की रिपोर्ट दी जा रही है, ताकि जरुरत पड़ने पर रणनीति में बदलाव किया जा सके.
यह भी पढ़ें- IPL 2024: MI vs CSK मुकाबला आज, जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी हार्दिक की टीम