New Year 2024: नए साल पर घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत के ये 5 खूबसूरत समुद्र तट, गोवा के बीच भी हैं फेल

New Year 2024: नए साल पर घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत के ये 5 खूबसूरत समुद्र तट, गोवा के बीच भी हैं फेल

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल न्यूज: दुनियाभर में एक से बढ़कर एक खूबसूरत बीच हैं जहां पर जानें की ख्वाहिश हर किसी की होती है. भारत में तो बीच डेस्टिनेशन के नाम पर लोगों के दिमाग में सिर्फ गोवा का नाम ही आता है. यहां लोग एन्जॉयमेंट सोचकर जाते तो हें लेकिन भीड़ के कारण अच्छे से मस्ती नहीं कर पाते. तो हम आपको बता दें कि भारत में गोवा के अलावा भी बहुत सारे खूबसूरत बीच (Beaches in India) हैं, जहां आप अपने दोस्तों, फैमिली या पार्टनर के साथ सुकून से वेकेशन मना सकते हैं. चलिए जानते हैं इनके बारे में...

1. तमिलनाडू का मरीना बीच (Marina Beach)

अगर आप बीच में सुकून के पल बीताना चाहते हैं तो तमिलनाडू जा सकते हैं. तमिलनाडू अपने नीले बीचों के लिए फेमस है. यहां मरीना बीच, कन्याकुमारी, महाबलीपुरम और रामेश्वरम बीच बेहद फेमस है. मरीना बीच तो दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बीच है. 

2. कोंकण किनारे का तारकरली बीच (Tarkarli Beach)

महाराष्ट्र के कोंकण में तारकरली एक बेहद खूबसूरत बीच है. यहां का मौसम काफी अच्छा रहता है. धूप के साथ-साथ या ठंडी हवा भी चलती है. यहां का पानी भी काफी ज्यादा साफ है. इस बीच में आप पैरासेलिंग, स्कूबा डाइविंग और स्नोर्केलिंग के भी मजे ले सकते हैं. 

3. अंडमान और निकोबार (Andaman and Nicobar)

अंडमान बंगाल की खाड़ी में स्थित भारत के अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह का उत्तरी भाग है. ये दूर तक फैला हुआ ये शांत समुद्र और इसका नीला रंग किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर सकता है. यहां आकर लोगों के मन को शांति मिलती है. यहां का राधानगर बीच काफी फेमस है.

4. बंगाल-ओडिशा सीमा पर बीच (Udaipur Beach)

पश्चिम में बंगाल-ओडिशा सीमा पर स्थित उदयपुर बीच में बहुत कम सैलानी जाते हैं. ऐसे में यहां का वातावरण काफी शांत रहता है. उदयपुर बीच पर आप आराम से नहा भी सकते हैं. यहां पैराग्लाइडिंग भी होती है.

5. कारवार का  टैगोर बीच (Tagore Beach)

कर्नाटर के कारवार जिले को बीच टाउन भी कहा जाता है.  यहां लगातार 5 समुद्र तट एक-दूसरे से सटे हैं. जिनमें से एक रबिंद्रनाथ टैगोर को बहुत पसंद थी इस वजह से इस बीच को टैगोर बीच कहा जाता है. यहां का सी-फूड काफी मशहूर है.