नई दिल्ली : दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में होली मनाई। उन्होंने भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को गुलाल लगाकर रंगों का त्योहार मनाया। सचदेवा ने कहा कि इस साल की होली में उत्साह और खुशी अलग है क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा की सरकार बनी है। उन्होंने कहा, "हम हर जगह होली मनाते हैं, लेकिन इस बार उत्साह और खुशी अलग है क्योंकि पीएम मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी है।"