CM Yogi Gorakhpur Visit : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर गोरखपुर में कन्या पूजन किया. इस दौरान उन्होंने छोटी-छोटी कन्याओं के पैर धोकर उनकी पूजा-अर्चना की और उन्हें भोजन कराया. नवरात्रि के नौवें दिन कन्या पूजन की परंपरा के तहत मुख्यमंत्री ने मां आदिशक्ति के स्वरूप में कन्याओं का पूजन किया. इस अवसर की तस्वीरें सामने आई हैं.
महानवमी के दिन कन्या पूजन का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है. इस परंपरा में छोटी कन्याओं को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीक मानकर उनकी पूजा की जाती है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी विधि-विधान से कन्याओं का पूजन किया. उन्होंने बच्चियों के पैर धोए, उन्हें आसन पर बैठाया और इसके बाद भोजन कराया. नवरात्रि के समापन से पहले होने वाली इस पूजा को श्रद्धा और आस्था का प्रतीक माना जाता है.
ये भी पढ़ें- Firing On Tiger Shroff: टाइगर श्रॉफ पर हमला, सलमान खान को धमकी! क्या है पूरा मामला?