दिल्ली में कूड़े का पहाड़ बने भलस्वा लैंडफिल साइट की सूरत अब जल्दी ही बदलने वाली है। इसके लिए दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने यहां ‘बांस का बगीचा’ लगाने की तैयारी की है। मंगलवार को दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कूड़े का पहाड़ बने भलस्वा लैंडफिल साइट का दौरा किया।