UP BJP Candidates List 2024: जौनपुर से BJP ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह पर जताया भरोसा

UP BJP Candidates List 2024: जौनपुर से BJP ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह पर जताया भरोसा

UP BJP Candidates List 2024

शनिवार को बीजेपी ने लोकसभा उम्मीदवारों( UP BJP Candidates List 2024) की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में आपको बता दें कि 195 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. वहीं पार्टी द्वारा महाराष्ट्र जौनपुर से कृपाशंकर को चुना है. उम्मीदवारों के नाम की घोषणा होने के बाद कृपाशंकर सिंह ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि वह इस सीट पर आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान विजय पाएंगे.

माहारष्ट्र पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह को मिला टिकट

बीजेपी पार्टी ने महाराष्ट्र  के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर को जौनपुर से टिकट दिया है. टिकट मिलने के बाद कृपाशंकर सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होनें कहा कि ‘यह मेरा विश्वास है कि जौनपुर भी पीएम मोदी के अबकी बार 400 पार वाले नारे में शामिल होगा’’

कांग्रेस पर क्या बोले कृपाशंकर सिंह 

कृपाशंकर सिंह ने कांग्रेस को लेकर कहा कि पूर्व में जब मैं कांग्रेस के साथ था तो मैं पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य करता था. वो समय कांग्रेस के राज का समय था. लेकिन आज बीजेपी राज कर रही है. बीजेपी के पास नेतृत्व है और कांग्रेस के पास डीलरशिप. आपको बता दें कि शनिवार को बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की  पहली लिस्ट को जारी किया है.

2019 में छोड़ा कांग्रेस का साथ

साल 2019 में कृपाशंकर सिंह ने कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ा था. बता दें कि महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री रह चुके हैं कृपाशंकर सिंह. वहीं साल 2021 में वह भाजपा में शामिल हुए. वहीं बीजेपी द्वारा शनिवार को जारी की गई लिस्ट में पीएम मोदी का नाम भी शामिल है. बता दें कि इस चुनाव में पीएम मोदी एक बार फिर वाराणसी से लड़ने वाले हैं.

PM Modi वाराणसी से लड़ेंगे 2024 का चुनाव, BJP ने 195 नामों का किया ऐलान