Ram Mandir Ayodhya: रामलला के मंडप की होगी पूजा, 114 कलश के जल से कराया जाएगा स्नान; जानें आज क्या-क्या होगा?

Ram Mandir Ayodhya: रामलला के मंडप की होगी पूजा, 114 कलश के जल से कराया जाएगा स्नान; जानें आज क्या-क्या होगा?

अयोध्या, भारत 24 डिजिटल डेस्क: इस वक्त अयोध्या (Ayodhya Ram Mandir) पूरी तरह से दुल्हन की तरह सज गई है. पीएम मोदी (PM Modi) समेत देश के कई गणमान्य लोग 22 जनवरी के दिन अयोध्या में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनेंगे.  इससे पहले 16 जनवरी से ही इसके निमित्त अनुष्ठान शुरू हो गए थे और इसी क्रम में आज प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पहले 114 कलशों के जल से भगवान राम की प्रतिमा को स्नान कराया जाएगा. 

रामलला का मंडप सजाया जाएगा

आज सरयू जल से रामलला का सिंहासन धोया जाएगा और इसके बाद मंडप सजाया जाएगा उसकी पूजा होगी और मंगल गीत गाए जाएंगे. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 'स्थापित देवताओं का दैनिक पूजन, हवन, पारायण, आदि कार्य, प्रातः मध्वाधिवास, मूर्ति का 114 कलशों के विविध औषधीयुक्त जल से स्नपन, महापूजा, उत्सवमूर्ति की प्रासाद‌ परिक्रमा, शय्याधिवास, तत्लन्यास, महान्यास आदिन्यास, शान्तिक-पौष्टिक – अघोर होम, व्याहति होम, रात्रि जागरण, सायं पूजन एवं आरती की जाएगी.'

भगवान राम की चीनी और फलों से पूजा

वहीं शनिवार को राम मंदिर मेंअनुष्ठानों के पांचवें दिन चीनी और फलों के साथ भगवान राम की प्रतिमा का दैनिक प्रार्थना और हवन किया गया. श्री राम जन्मभूमित तीर्थ ने बताया,  कि 20 जनवरी को दैनिक पूजा-अर्चना, हवन आदि किया गया और साथी ही चीनी व फलों से अनुष्ठान हुआ. इस बीच सोशल मीडिया पर भगवान राम की तस्वीर काफी वायरल हो गई हैं. श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा था कि भगवान की आंखें कपड़े के पीछे छिपी हुई हैं क्योंकि उन्हें 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले किसी को नहीं दिखाया जाएगा. लेकिन खुली आंखों वाली प्रतिमा की कई कथित तस्वीरें वायरल हो गई हैं.

Ram Mandir Ayodhya: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं होंगे रामलला के दर्शन, क्या है आरती का समय; कैसे बुक होगी टिकट?