Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में पधारे रामलला, PM मोदी ने पांव छूकर लिया आशीर्वाद

Ayodhya Ram Mandir: भारत के इतिहास में आज एक और अध्याय जुड़ने जा रहा है. आज रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा (Ramlala Pran Pratishtha) के साथ ही इतिहास रचा जाएगा.

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में पधारे रामलला, PM मोदी ने पांव छूकर लिया आशीर्वाद

अयोध्या, भारत 24 डिजिटल डेस्क: आखिरकार वह घड़ी आ गई है, अयोध्या में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha Ceremony) हो गई. 500 सालों के इंतजार के बाद आज प्रभु श्रीराम अपने मंदिर ( Ram Mandir Ayodhya) में विराजे. भगवान राम के स्वागत के लिए अयोध्या को पूरी तरह से सज धज कर तैयार किया गया. अयोध्या नगरी को हजारों क्विंटल फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया है. सबसे पहले जानें राम मंदिर से जुड़ी अपडेट...

राम मंदिर Live अपडेट...

- राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला विराजमान हो गए हैं. प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान में पीएम नरेंद्र मोदी, संघ प्रमुख भागवत, और सीएम योगी यजमान बने.

- राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सिंगर शंकर महादेवन ने गाया श्री राम भजन. परिसर में मौजूद मेहमान रामभक्ति में डूबे

- अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में गायक सोनू निगम ने 'राम सिया राम' भजन गाया और परिसर में मौजूद मेहमानों को रामभक्ति के रस में डुबोया. 

एक्टर जैकी श्रॉफ, आयुष्मान खुराना, माधुरी दीक्षित,  कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, आलिया-रणबीर कपूर अयोध्या राम मंदिर पहुंच गए हैं.

'500 वर्षों की बेचैनी, लोगों के अंदर के उद्विग्नता, लोगो के अंदर जो दुख था उसका विपरीतिकरण हुआ हैं' : कुमार विश्वास

-अभिनेता अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, विवेक ओबेरॉय, सिंगर सोनू निगम एक्ट्रेस कंगना प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे.

- रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर रितेश देशमुख ने जाहिर की खुशी, बोले- हम सौभाग्यशाली

- प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए मेहमान अयोध्‍या पहुंचने लगे हैं. बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस हेमा मालिनी मंदिर के लिए रवाना हुई हैं. बीजेपी नेता उमा भारती, बैडमिंटन सुपरस्टार साइना नेहवाल भी अयोध्‍या पहुंच गई हैं.

- अयोध्या में योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा,'लाखों लोगों ने अपने प्राण न्यौछावर किए. कितने महापुरुषों ने इसके लिए अपना बलिदान दिया.  हम सब रामजी के हैं और रामजी हमारे हैं. ये घटना बहुत बड़ी है.  आज देश वैचारिक गुलामियों से मुक्त हो रहा है और सांस्कृतिक आजादी पा रहा है.'

- एक्टर जैकी श्रॉफ, आयुष्मान खुराना, माधुरी दीक्षित,  कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, आलिया-रणबीर भी मुंबई से अयोध्या के लिए रवाना हो चुके हैं.

- फिल्म अभिनेता अनुपम खेर प्राण-प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में स्थित हनुमानजी के प्रसिद्ध मंदिर हनुमानगढ़ी पहुंचे. उन्होंने कहा,'भगवान राम के दर्शन करने से पहले हनुमान जी के दर्शन करना बहुत जरूरी है.'

- दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर राम चरण और चिरंजीवी हैदराबाद से अयोध्या के लिए रवाना हो चुके हैं. दोनों अभिनेता प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं.

- राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर अयोध्या, राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट क्षेत्र ने जारी की अयोध्या राम मंदिर की खूबसूरत झलकियां...

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकंड का अति सूक्ष्म मुहूर्त होगा. शुभ मुहूर्त का यह क्षण  12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक होगा, जिसमें रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी.