Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या नहीं जा पाए, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम घर बैठे कब, कहां और कैसे देखें लाइव?

Ayodhya Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आप डीडी न्यूज (DD News) और कई नेशनल चैनल पर घर बैठे देख सकते हैं.

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या नहीं जा पाए, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम घर बैठे कब, कहां और कैसे देखें लाइव?

अयोध्या, भारत 24 डिजिटल डेस्क: 500 वर्षों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. रामलला आज (22 जनवरी) को अयोध्या के भव्य राम मंदिर (Ram Mandir Ayodhya) में विराजेंगे. अगर आप  प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha Ceremony) के खास कार्यक्रम को देखने अयोध्या नहीं जा रहे हैं तो परेशान होने की जरुरत नहीं है. इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आप घर बैठे भी देख सकते हैं. चलिए जानते हैं...

यहां देख सकते हैं लाइव

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आप डीडी न्यूज  (DD News) और कई नेशनल चैनल पर घर बैठे देख सकते हैं. इसके अलावा आप डीडी न्यूज के यूट्यूब चैनल पर भी इसका लाइव टेलिकास्ट  (Pran Pratishtha Live Telecast) देख सकते हैं. लाइव स्क्रीनिंग सुबह 11 बजे से शुरू होगी. प्राण प्रतिष्ठा के कवरेज के लिए दूरदर्शन ने अयोध्या में विभिन्न जगहों पर 40 कैमरे लगाए हैं. शहरों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर भी इसका प्रसारण किया जाएगा. 

कब शुरू होगा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम? 

प्राण प्रतिष्ठा समारोह दोपहर 12.20 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 1 बजे तक उसके पूरा होने की उम्मीद है. राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकंड का अति सूक्ष्म मुहूर्त होगा. शुभ मुहूर्त का यह क्षण  12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक होगा. इसके अलावा आपको बता दें कि  प्राण प्रतिष्ठा के दौरान गर्भगृह में पीएम मोदी के अलावा संघ प्रमुख मोहन भागवत, सीएम योगी, यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास मौजूद रहेंगे.