Dhanu Rashifal 2024: धनु राशि वालों के लिए उम्मीदों से भरा रहेगा नया साल, जानें सेहत, धन और करियर का हाल

Dhanu Rashifal 2024: धनु राशि वालों के लिए उम्मीदों से भरा रहेगा नया साल, जानें सेहत, धन और करियर का हाल

नई दिल्ली, धर्म डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धनु राशि के स्वामी बृहस्पति होते है. इसलिए इन लोगों का बृहस्पति काफी प्रभावी और मजबूत स्थिति का माना जाता है.  हर कोई जानना चाहता है कि उसके लिए आने वाला साल कैसा रहेगा. धनु राशि के जातकों की बात करें तो इनके लिए साल 2024 बहुत उम्मीदों से भरा साल रहने वाला है. धनु राशि (Sagittarius Zodiac Sign) के जातकों की अगले साल व्यवसाय, करियर, लव लाइफ से लेकर हेल्थ कैसी रहेगी.  ये जानने के लिए पढ़ें का वार्षिक राशिफल (Dhanu Yearly Rashifal 2024)-

धनु राशिफल 2024 करियर और सेहत

धनु राशि वालों का साल 2024 करियर के लिहाद से उम्मीदों से भरा रहने वाला है. अगर कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी. अप्रैल महीने के बाद थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन धीरे-धीरे चीजें ठीक हो जाएंगी और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. आपके बॉस और वरिष्ठ अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे. सेहत की बात करें तो उताव-चढ़ाव लगा रहेगा. मौसमी बिमारी परेशान कर सकती है.

 

कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति?

आर्थिक स्थिति की बात करें तो धनु राशि वालों का साल मिलजुला रहने वाला है. आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं रहेगी. कुछ ऐसे खर्चे आ जाएंगे जिससे आपका बजट भी बिगड़ सकता है.किसी को पैसे उधार ना दें नहीं तो दिक्कत हो सकती है. अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. ध्यान रहें कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों का सामना ना करना पड़े नहीं तो मानसिक तनाव बढ़ सकता है. 

लव-लाइफ और उपाय 

वर्ष की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी और आपके रिश्ते में तनाव होगा. आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर समस्याओं का हल निकालेंगे. फरवरी के बाद प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी. पती-पत्नी के बीच भी संबंध ठीक रहेंगे. ज्योतिष के अनुसार आप लोगों को गुरुवार को गाय को हरा चारा गुड़ चना आदि खिलाते रहना होगा और घर से दूर किसी पार्क या मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं और हर बृहस्पतिवार को उसकी पूजा करें.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषियों, पंचांग, धार्मिक मान्यताओं, धर्मग्रंथों से लेकर आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है. इसके अलावा किसी भी तरह की जिम्मेदारी Bharat 24 नहीं लेगा.