Ram Mandir: रामलला के दर्शन का बदल गया समय, श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते CM योगी ने दिए सख्त निर्देश

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में दर्शन का नया समय जारी किया गया है. गुरुवार (25 जनवरी) से भक्त सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक रामलला के दर्शन कर सकेंगे.

Ram Mandir: रामलला के दर्शन का बदल गया समय, श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते CM योगी ने दिए सख्त निर्देश

अयोध्या, भारत 24 डिजिटल डेस्क: अयोध्या के भव्य, नव्य और दिव्य राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir)  में विराजे रामलला के दर्शन के लिए हर दिन भारी संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है. श्रद्धालुओं की अप्रत्याशित संख्या शासन-प्रशासन के लिए लगातार चुनौती बनी हुई है. ऐसे में अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) को दर्शन के नियमों में बदलवा करना पड़ा और टाइमिंग बदल दी गई है.

दर्शन के नियमों में बदलाव 

राम मंदिर में दर्शन का नया समय जारी किया गया है. आज गुरुवार (25 जनवरी) से भक्त सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक रामलला के दर्शन कर सकेंगे. इससे पहले श्रद्धालु सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक दर्शन कर रहे थे.  अयोध्या में रामलला के दर्शनार्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए  सीएम योगी ने लखनऊ में एक उच्चस्तरीय बैठक की. इस दौरान सीएम ने परिवहन विभाग, नगर विकास और पुलिस विभाग के बीच तालमेल और अंतरराज्यीय/अंतर्जनपदीय संवाद और समन्वय बनाये रखने के निर्देश दिए और अयोध्या आने के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन अभी स्थगित करने को कहा.

लोगों से की जा रही अपील

अयोध्या में राम भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस अधिकारियों व कर्मियों की ड्यूटी में बदलाव किया है. प्राण प्रतिष्ठा समारोह के सुरक्षा प्रबंधों में अन्य जोन से भेजे गए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी 25 जनवरी तक बढ़ा दी गई है. आईजी रेंज अयोध्या प्रवीण कुमार ने बताया कि भीड़ लगातार मौजूद है लेकिन उसके लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं. उन्होंने ये भी कहा कि बुजुर्ग और दिव्यांग लोगों से अपील की जा रही है कि वे दो सप्ताह बाद अपनी यात्रा का कार्यक्रम बनाएं.