इस्लामाबाद: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा विवाद एक नए चरण में प्रवेश कर गया है, जहां डूरंड रेखा के पास स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है. बीते 14 दिनों से जारी संघर्ष के दौरान तालिबान (IEA) ने पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर सटीक हमले किए हैं, जिससे युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए हैं.
तालिबान की कार्रवाई से तबाही
हाल ही में सामने आए वीडियो में तालिबान बलों को भारी तोपों और आधुनिक हथियारों से पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाते देखा गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इन हमलों में कम से कम तीन पाकिस्तानी चौकियां पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं.
"काबुल फ्रंटलाइन" द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कैसे तालिबान बलों ने तोपों और अन्य शक्तिशाली हथियारों से हमले किए. इससे पाकिस्तान-तालिबान संबंधों में पहले से मौजूद खटास और गहरी हो गई है. इस झड़प से यह भी साफ हो गया है कि तालिबान के पास अत्याधुनिक हथियारों का जखीरा मौजूद है, जो पाकिस्तान के लिए एक नई चुनौती बन सकता है.
Update: Intense Clashes Erupt Again at Torkham Between Afghan and Pakistani Forces
— Kabul Frontline (@KabulFrontline) March 5, 2025
Heavy fighting has once again erupted near the Durand Line at Torkham between Afghan Taliban (IEA) and Pakistani forces. A video circulating online shows Taliban (IEA) forces targeting and… https://t.co/aWLbI37f9M pic.twitter.com/EqxchCJFtl
सीमा पर बढ़ते संघर्ष के कारण बढ़ा तनाव
सूत्रों के अनुसार, सोमवार रात हुई भीषण गोलीबारी में आठ पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की भी खबर है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. यह संघर्ष सीमा पर अवैध निर्माण गतिविधियों को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन अब यह सीमावर्ती इलाकों में एक बड़े संघर्ष का रूप लेता जा रहा है.
बंद पड़ा तोरखम बॉर्डर, व्यापार पर असर
बॉर्डर पर बढ़ते तनाव का असर द्विपक्षीय व्यापार पर भी पड़ा है. तोरखम बॉर्डर पिछले 14 दिनों से बंद है, जिससे दोनों देशों के व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. बॉर्डर पर नए निर्माणों को लेकर 21 फरवरी को तनाव शुरू हुआ था, जिसके बाद से स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है.
रविवार को सीमा खोलने को लेकर हुई बैठक बेनतीजा रही, जिससे व्यापारियों और स्थानीय निवासियों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं.
तालिबान-पाकिस्तान संबंधों में नई दरार
इस घटनाक्रम से यह साफ है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव लगातार गहराता जा रहा है. अफगान सरकार के रुख और तालिबान की जवाबी कार्रवाई से यह विवाद और गंभीर हो सकता है. दोनों देशों के बीच सीमा विवाद और तालिबान के बढ़ते आक्रामक रुख को देखते हुए आने वाले समय में स्थिति और खराब हो सकती है.
ये भी पढ़ें- SU-57 फाइटर प्लेन के बाद रूस ने भारत को दिया एक और बड़ा ऑफर, चीन-पाकिस्तान की हालत हो जाएगी खराब!