'रामायणम्' के पोस्ट क्रेडिट सीन में सबसे बड़ा सरप्राइज! हनुमान बनकर छाए सनी देओल, थिएटर में मचा शोर

निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' इन दिनों काफी चर्चा में है. फिल्म की भव्यता, कलाकारों और शानदार वीएफएक्स की खूब तारीफ हो रही है. इस बीच फिल्म में भगवान हनुमान के किरदार में नजर आने वाले सनी देओल की एक झलक ने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया है.

Sunny Deol steals the show as Hanuman in the post-credits scene of Ramayanam
Image Source: Social Media

निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' इन दिनों काफी चर्चा में है. फिल्म की भव्यता, कलाकारों और शानदार वीएफएक्स की खूब तारीफ हो रही है. इस बीच फिल्म में भगवान हनुमान के किरदार में नजर आने वाले सनी देओल की एक झलक ने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया है. फिल्म के पोस्ट क्रेडिट सीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर थिएटर में मौजूद दर्शक भी उत्साहित हो उठे.

इस वीडियो में भगवान हनुमान का चेहरा नहीं दिखाया गया है, लेकिन उनका विशाल और दमदार रूप जरूर नजर आता है. सीन में जंगल के बीच हिरण भागते दिखाई देते हैं और फिर भगवान हनुमान के विशाल पैरों की झलक मिलती है. इस दौरान बैकग्राउंड में 'सुमिरौ पवन कुमार' सुनाई देता है. हनुमान जी की इस झलक को देखकर सिनेमाघरों में बैठे लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं.

हनुमान के किरदार में सनी देओल को देखने का इंतजार

फिल्म में सनी देओल के हनुमान बनने की खबर पहले से ही चर्चा में रही है. भगवान राम के भक्त सनी देओल को इस महाकाव्य के सबसे शक्तिशाली किरदारों में से एक हनुमान की भूमिका निभाने का मौका मिला है. अब पोस्ट क्रेडिट सीन की झलक सामने आने के बाद दर्शकों के बीच उनके पूरे किरदार को देखने की उत्सुकता बढ़ गई है.

पहले पार्ट में नहीं होगी हनुमान की पूरी एंट्री

फिल्म के ट्रेलर से पहले ही संकेत मिल चुके हैं कि कहानी के पहले पार्ट में हनुमान जी की एंट्री से पहले की घटनाओं पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा. ऐसे में सनी देओल को पूरी तरह हनुमान के रूप में देखने के लिए दर्शकों को आगे का इंतजार करना पड़ सकता है.

सोशल मीडिया पर भी इस सीन को लेकर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ दर्शकों ने कहा कि उन्हें पोस्ट क्रेडिट सीन के लिए थिएटर में आखिर तक रुकना चाहिए था. वहीं, कई लोग सनी देओल के इस अवतार को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं.

हनुमान के रोल के लिए 40 करोड़ रुपये लेने की चर्चा

सनी देओल की फीस को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है. खबरों के मुताबिक, उन्होंने भगवान हनुमान का किरदार निभाने के लिए करीब 40 करोड़ रुपये लिए हैं. हालांकि, सनी देओल या फिल्म के निर्माताओं की ओर से इस रकम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

रावण और जटायु के युद्ध वाले सीन की हो रही तारीफ

फिल्म देखने के बाद दर्शक सबसे ज्यादा रावण और जटायु के बीच हुए युद्ध वाले सीन की तारीफ कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि यह फिल्म के सबसे भावुक और प्रभावशाली दृश्यों में से एक है. इस सीन को देखकर सिनेमाघरों में दर्शक तालियां बजा रहे हैं.