Shubman Gill Double Century: गुवाहाटी में शुभमन गिल के बल्ले ने ऐसा कहर बरपाया कि रिकॉर्ड बुक के कई पन्ने एक साथ बदल गए। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे ODI में भारतीय कप्तान ने 117 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही गिल ODI क्रिकेट में दो डबल सेंचुरी लगाने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए। इससे पहले उन्होंने जनवरी 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में अपने करियर का पहला दोहरा शतक लगाया था। अब गुवाहाटी में 200 रन का आंकड़ा पार करते ही उन्होंने एक बार फिर अपना नाम इतिहास में दर्ज करा दिया।
रोहित शर्मा के खास क्लब में गिल की एंट्री
दो दोहरे शतक लगाने के साथ गिल ने रोहित शर्मा के खास क्लब में जगह बना ली है। ODI में रोहित के नाम तीन दोहरे शतक हैं, जबकि गिल अब इस फॉर्मेट में दो डबल सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। गिल ने 202 रन तक पहुंचते ही ODI में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल के 201 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
ODI में सबसे तेज दोहरे शतक
𝐀 𝐤𝐧𝐨𝐜𝐤 𝐟𝐨𝐫 𝐭𝐡𝐞 𝐚𝐠𝐞𝐬 🤩
— ICC (@ICC) September 30, 2026
Shubman Gill brings up his second double-century in ODIs 🔥
📝: https://t.co/qGrCAE7B7s pic.twitter.com/yv0YVUzYOr
62 गेंदों में शतक, 89 में 150 रन
406 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए गिल ने शुरुआत से ही वेस्टइंडीज के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। उन्होंने महज 62 गेंदों में शतक पूरा किया और इसके बाद रनों की रफ्तार और तेज कर दी। सिर्फ 89 गेंदों में 150 रन पूरे करते हुए उन्होंने ईशान किशन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। ईशान ने 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 103 गेंदों में 150 रन बनाए थे। गिल ने रोहित शर्मा के साथ 255 रन की शानदार ओपनिंग साझेदारी की, जो ODI में किसी भारतीय सलामी जोड़ी की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी रही। रोहित 75 गेंदों में 101 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन गिल का तूफान जारी रहा।
विराट के साथ भी तेजी से जोड़े 65 रन
रोहित के पवेलियन लौटने के बाद विराट कोहली ने गिल का साथ संभाला और दोनों ने 35 गेंदों में 65 रन जोड़ दिए। विराट ने 19 गेंदों में 29 रन बनाए, लेकिन बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में शेर्फेन रदरफोर्ड के शानदार कैच का शिकार हो गए। हालांकि, गिल पर इसका कोई असर नहीं पड़ा और उन्होंने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों पर अपना दबदबा कायम रखा। गुवाहाटी में उनकी यह पारी सिर्फ एक बड़ी जीत की नींव नहीं बनी, बल्कि ODI क्रिकेट के रिकॉर्ड्स में भी कई नए अध्याय जोड़ गई।
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: भारतीय पहलवान सुनील कुमार का कुश्ती में धमाका, लगातार दूसरी बार जीता ब्रॉन्ज