नई दिल्ली/अयोध्या: अयोध्या (Ayodhya Ram Mandir) ही नहीं पूरे देश में 22 जनवरी 2024 को लेकर जोर शोर से तैयारियां चल रही है. ये दिन इतिहास में दर्ज होने जा रहा है. इस दिन अयोध्या राम मंदिर में भगवान राम की प्रतीमा की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है. प्राण प्रतिष्ठा समारोह से 11 दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने देशवासियों के नाम अपना ऑडियो संदेश जारी किया है. इस दौरान पीएम ने देशवासियों से आशीर्वाद मांगा है.
'सिर्फ 11 दिन का समय बचा'- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ऑडियो संदेश के जरिए सभी राम भक्तों को कोटी-कोटी प्रणाम करते हुए कहा कि 'प्राण प्रतिष्ठा में सिर्फ आज से सिर्फ 11 दिन का समय बचा है. मेरा सौभाग्य है कि मैं भी इस पुण्य अवसर का साक्षी बनूंगा.' पीएम ने बताया कि आज से वह 11 दिन का विशेष अनुष्ठान आरंभ करने जा रहे हैं. पीएम ने इस काम के लिए देशवासियों से आशीर्वाद भी मांगा है.
एक कर्मयोगी PM का आध्यात्मिक सन्देश
— Bharat 24 - Vision Of New India (@Bharat24Liv) January 12, 2024
PM मोदी के ऑडियो संदेश का महत्व
अपने संदेश से PM मोदी ने राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई
स्पष्ट किया कि उन्हें भारत के आराध्य देव के प्राण प्रतिष्ठा के शास्त्र सम्मत नियमों का है ज्ञान
Watch :… pic.twitter.com/rWhc1movg4
कहां से होगी अनुष्ठान की शुरुआत?
पीएम मोदी ने कहा कि वह इस अनुष्ठान की शुरुआत नासिक धाम पंचवटी से करने जा रहे हैं. जहां प्रभु श्रीराम ने लंबा समय बिताया था. पीएम मोदी ने कहा कि 22 जनवरी को जब वह राम मंदिर गर्भगृह में जाएंगे तब सभी देशवासियों की शक्ति उनके साथ होगी.' पीएम मोदी ने आगे कहा कि 'इस समय मेरे लिए अपनी भावनाओं को शब्दों में कह पाना बहुत मुश्किल है, लेकिन मैंने अपनी तरफ से एक प्रयास किया है.'