Poonam Pandey की 32 साल की उम्र में हुई मौत, सर्वाइकल कैंसर से थीं पीड़ित; मैनेजर ने दी बड़ी जानकारी

Poonam Pandey की 32 साल की उम्र में हुई मौत, सर्वाइकल कैंसर से थीं पीड़ित; मैनेजर ने दी बड़ी जानकारी

Poonam Pandey died due to cervical cancer: अपनी बोल्डनेस और विवादों के लिए मशहूर एक्ट्रेस पूनम पांडे की अचानक मौत हो गई है. उनके मैनेजर ने इस खबर की पुष्टि की है. बताया जा रहा है कि पूनम सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित थीं. इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है.

सर्वाइकल कैंसर से हुई मौत

एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे की सोशल मीडिया से 2 फरवरी की सुबह एक पोस्ट शेयर किया गया, जिसे देखकर फैंस परेशान हो गए. इस पोस्ट में लिखा है कि पूनम की मौत हो गई है. उनकी मृत्यु सर्वाइकल कैंसर से हुई.

प्रशंसकों को नहीं हो रहा है यकीन!

पूनम पांडे के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई पोस्ट में लिखा है, 'आज की सुबह हमारे लिए मुश्किल है. हमें आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है. जो भी उनके सम्पर्क में आता, वे उनसे प्रेमपूर्वक मिलतीं. हम दुख की इस घड़ी में गोपनीयता का अनुरोध करेंगे और हमारे साथ साझा की गई हर बात के लिए उन्हें प्यार से याद करेंगे.

पहले ऐसा लग रहा था कि किसी ने पूनम का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया है. उनके एक फैन ने लिखा, 'उम्मीद करते हैं कि यह कोई फर्जी या मजेदार पोस्ट नहीं है.' एक अन्य प्रशंसक ने टिप्पणी की, 'मुझे लगता है कि यह एक फर्जी पोस्ट है.'

Cervical Cancer क्या है? जिससे गई मिस वर्ल्ड प्रतियोगी शेरिका डी अरमास की जान, 8 लक्षण देखते ही हो जाएं सतर्क