आखिर नीतीश कुमार क्यों नहीं बनना चाहते हैं  I.N.D.I.A. का संयोजक, सामने आईं ये 2 बड़ी वजहें

विपक्षी गठबंधन की बैठक में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेता नीतीश कुमार ने संयोजक पद ठुकरा दिया है, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि गठबंधन जमीन पर मजबूत बने और इसके लिए वह प्रयास करते रहेंगे.

आखिर नीतीश कुमार क्यों नहीं बनना चाहते हैं  I.N.D.I.A. का संयोजक, सामने आईं ये 2 बड़ी वजहें

INDIA Alliance Meeting आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर I.N.D.I.A. गठबंठन के नेताओं की शनिवार को अहम वर्चुअल बैठक हुई, जिसमें कई बड़े नेता शामिल हुए. इस बीच खबर आ रही है कि विपक्षी दलों की इस बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने I.N.D.I.A. का संयोजक बनने से साफ इन्कार कर दिया है. बताया जा रहा है कि कुछ नेताओं ने उनसे  I.N.D.I.A. का संयोजक बनने का अनुरोध किया था, लेकिन उन्होंने इस बात से साफ इन्कार कर दिया है. यह अलग बात है कि इसकी अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. 

कहा यह भी जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ही देशभर में मोदी लहर चल रही है, ऐसे में नीतीश कुमार हार का ठीकरा अपने सिर नहीं लेना चाहते हैं. यह एक बड़ी वजह है कि उन्होंने यह पद लेने से इन्कार कर दिया है. एक और वजह यह है कि वह काफी पहले से ही  I.N.D.I.A. का संयोजक बनना चाहते थे और अब देरी की वजह से नाराज भी बताए जा रहे हैं, ऐसे में उन्होंने इससे पीछा छुड़ाना ही मुनासिब समझा.

बड़ा सवाल, क्यों नहीं बनना चाहते नीतीश  I.N.D.I.A. के संयोजक

बताया जा रहा है कि विपक्षी गठबंधन की बैठक में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेता नीतीश कुमार ने संयोजक पद ठुकरा दिया है, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि गठबंधन जमीन पर मजबूत बने और इसके लिए वह प्रयास करते रहेंगे. यहां पर बता दें कि पिछले कई महीनों से यह चर्चा थी कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार विपक्षी गठबंधन के संयोजक बनना चाहते हैं, लेकिन शनिवार को नीतीश कुमार का यह प्रस्ताव ठुकराना कई तरह के सवाल भी खड़े करता है. 

बैठक में कौन-कौन हुआ शामिल 

  • नीतीश कुमार
  • एमके स्टालिन
  • शरद पवार
  • डी राजा
  • मल्लिकार्जुन खरगे
  • उमर अब्दुल्ला
  • राहुल गांधी
  • सीताराम येचुरी
  • लालू प्रसाद यादव
  • तेजस्वी यादव
  • अरविंद केजरीवाल
  • डी राजा
  • शरद पवार 

टीएमसी और कांग्रेस में मतभेद

भले ही नीतीश कुमार लंबे समय से  I.N.D.I.A. को मजबूत करने में जुटे हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल में असहमति के सुर तेज होते जा रहे हैं. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी कई बार कह चुकी हैं कि वह अकेले ही राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी.  ऐसे में कांग्रेस, वामदलों और तृणमूल कांग्रेस में आपसी सहमति बनना करीब-करीब नामुमकिन है.

 

राम मंदिर पर सवाल उठाने वालों पर भड़के नित्यानंद राय, कहा- ये लोग मानसिक रूप से बीमार, इन्हें इलाज की जरूरत