Rajya Sabha Election: राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, कई बड़े नेता हो रहे रिटायर; देखें लिस्ट

Rajya Sabha Election: राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, कई बड़े नेता हो रहे रिटायर; देखें लिस्ट

नई दिल्ली, भारत 24 डिजिटल डेस्क: देश में लोकसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर चल रही है. भाजपा और कांग्रेस समेत सभी बड़ी पार्टियां जीत के लिए हर तरह का दांव खेलने को तैयार है. इस बीच राज्यसभा के लगभग 56 सदस्यों का कार्यकाल इस साल अप्रैल में समाप्त हो रहा है. ऐसे में 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों पर चुनाव (Rajya Sabha Election 2024) का ऐलान हो गया है.  इन सभी सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा. 

किन 15 राज्यों में होंगे चुनाव?

बता दें कि 13 राज्यों के 50 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त होने वाला है, जबकि 2 राज्यों के शेष 6 सदस्य 3 अप्रैल को रिटायर्ड हो जाएंगे.भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission) की ओर से जिन 15 राज्यों में राज्यसभा चुनाव की घोषणा की गई है, उनमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, कर्नाटक, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं.

इन नेताओं का कार्यकाल हो रहा खत्म

पूर्व पीएम- मनमोहन सिंह 
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष- जे पी नड्डा
एसपी- जया बच्चन
उद्योग मंत्री- नारायण राणे
कांग्रेस- अभिषेक मनु सिंघवी, अखिलेश प्रताप सिंह, नासिर हुसैन
रेल मंत्री-अश्विनी वैष्णव
शिक्षा मंत्री-धर्मेंद्र प्रधान
पर्यावरण मंत्री- भूपेंद्र यादव
स्वास्थ्य मंत्री- मनसुख मंडाविया 
बीजू जनता दल - सदस्यप्रशांत नंदा और अमर पटनायक
उत्तराखंड भाजपा प्रवक्ता- अनिल बलूनी 
मत्स्य पालन मंत्री- पुरुषोत्तम रूपाला 
गुजरात कांग्रेस सदस्य- नारनभाई राठवा और अमी याग्निक 
विदेश राज्य मंत्री- वी मुरलीधरन
एमएसएमई मंत्री- नारायण राणे
पूर्व केंद्रीय मंत्री- प्रकाश जावड़ेकर
कांग्रेस सदस्य- कुमार केतकर
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सदस्य- वंदना चव्हाण
शिवसेना (यूबीटी) सदस्य- अनिल देसाई
सीनियर बीजेपी लीडर- मुरलीधर
आरजेडी- मनोज कुमार झा व अशफाक करीम
जेडीयू के अनिल प्रसाद हेगड़े और वशिष्ठ नारायण सिंह