चंडीगढ़, भारत 24 डिजिटल डेस्क: पूरे देश में भाजपा विकसित संकल्प यात्रा (Vikshit Sankalp Yatra) के तहत लाभार्थियों से संवाद कर रही है. इसी कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal Khattar) ने प्रदेश में 30 नवंबर 2023 को विकसित भारत संकल्प यात्रा का आगाज किया. सीएम लगातार यात्रा की प्रगति को लेकर सभी जिला प्रभारियों के साथ समिक्षा बैठक कर रहे हैं और खुद यात्रा पर हर एक अपडेट ले रहे हैं ताकि लोगों को कोई दिक्कत ना हो.
समस्या का तुरंत निकलेगा समाधान
सीएम मनोहर लाल खट्टर का कहना है कि अगर किसी की भी कोई समस्या है तो उसका समाधान निकाला जाएगा. सीएम ने साफ निर्देश दिए हैं कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिए केंद्र और राज्य की सरकारी योजनाओं का लाभ नागरिकों तक पहुंचे. सीएम ने कहा- 'मुझे खुशी है कि 30 नवंबर को से हुई शुरुआत का 7 जनवरी तक का आकड़ा लगाया जाए तो लगभग 5000 कार्यक्रम हो चुके हैं. बाकि बचे हुए कार्यक्रम आने वाली 25 जनवरी तक पूरे कर दिए जाएंगे.'
पीएम मोदी को लेकर बोले सीएम
सीएम ने कहा- 'ये जो मोदी की गारंटी वाली गाड़ी गांव गांव में पहुंच रही है और हमारे पास आ रही है वो सब इस कार्यक्रम को सफल कर रहे हैं. इस कार्यक्रम में सब प्रकार के लोग आ रहे हैं युवा, महिलाएं, किसान गरीब, मजदूर ये सब इसमें आते हैं अपने योजनाओं का लाभ उठाते हैं. इस कदम से पीएम मोदी की सोच, उनका विजन का पता चलता है कि हर गांव हर एक शहर में नीचे तक के लोग सफल होंगे और सभी योजनाओं का लाभ उठाएंगे.' साथ ही सीएम ने बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देते हुए कहा इसका आयोजन ऐसा हो कि पढ़ाई में कोई बाधा ना आए.