न शो, न शोर... सिर्फ भक्ति! परमानंद महाराज के आश्रम में फिर दिखे विराट अनुष्का

न शो, न शोर... सिर्फ भक्ति! परमानंद महाराज के आश्रम में फिर दिखे विराट अनुष्का

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर वृंदावन पहुंचे. पिछले 6 महीनों में यह उनकी प्रेमानंद महाराज के आश्रम की चौथी यात्रा बताई जा रही है. दोनों की यह आध्यात्मिक यात्रा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. फैंस भी जानना चाहते हैं कि आखिर इस जोड़ी का वृंदावन से इतना गहरा जुड़ाव क्यों है.

न शो, न शोर... सिर्फ भक्ति! परमानंद महाराज के आश्रम में फिर दिखे विराट अनुष्का

विराट और अनुष्का बेहद साधारण कपड़ों में आश्रम पहुंचे. दोनों ने किसी तरह का दिखावा नहीं किया और पूरी श्रद्धा के साथ दर्शन किए. न कोई वीआईपी अंदाज, न कोई तामझाम उनकी सादगी ने वहां मौजूद लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया. यही वजह है कि उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.

न शो, न शोर... सिर्फ भक्ति! परमानंद महाराज के आश्रम में फिर दिखे विराट अनुष्का

दोनों ने राधा केली कुंज आश्रम पहुंचकर प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. बताया जाता है कि विराट और अनुष्का लंबे समय से आध्यात्मिक शांति और मार्गदर्शन के लिए यहां आते रहे हैं. दर्शन के दौरान दोनों पूरे समय श्रद्धा और भक्ति में डूबे नजर आए.

न शो, न शोर... सिर्फ भक्ति! परमानंद महाराज के आश्रम में फिर दिखे विराट अनुष्का

बीते कुछ वर्षों में विराट और अनुष्का कई बार वृंदावन पहुंच चुके हैं. 2026 में ही उनकी यह चौथी यात्रा बताई जा रही है, जिससे उनकी गहरी आस्था साफ झलकती है. व्यस्त प्रोफेशनल लाइफ के बावजूद दोनों आध्यात्मिक संतुलन बनाए रखने के लिए समय निकालते हैं. यही बात उन्हें बाकी सितारों से अलग बनाती है.

न शो, न शोर... सिर्फ भक्ति! परमानंद महाराज के आश्रम में फिर दिखे विराट अनुष्का

आश्रम से सामने आए वीडियो और तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. फैंस उनकी सादगी, विनम्रता और श्रद्धा की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कमेंट सेक्शन में लोग उन्हें प्रेरणादायक कपल बता रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि असली स्टार वही होता है, जो जमीन से जुड़ा रहे.

न शो, न शोर... सिर्फ भक्ति! परमानंद महाराज के आश्रम में फिर दिखे विराट अनुष्का

करोड़ों फैंस, शानदार करियर और व्यस्त शेड्यूल के बावजूद विराट और अनुष्का अपनी आध्यात्मिक आस्था को प्राथमिकता देते हैं. बड़े मैचों और अहम मौकों से पहले भी दोनों कई बार मंदिरों और संतों के दर्शन करते नजर आए हैं. उनकी यही सोच लोगों को काफी प्रभावित करती है.

न शो, न शोर... सिर्फ भक्ति! परमानंद महाराज के आश्रम में फिर दिखे विराट अनुष्का

विराट और अनुष्का की इस यात्रा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि लोकप्रियता के साथ विनम्रता भी उतनी ही जरूरी है. फैंस का कहना है कि यही सादगी और संस्कार उन्हें करोड़ों लोगों का पसंदीदा बनाते हैं. उनकी यह यात्रा सिर्फ एक दर्शन नहीं, बल्कि आध्यात्मिक जुड़ाव और जीवन मूल्यों का संदेश भी देती है.

देश